करहल में फिर 24 घंटे गुल रही बिजली
दो दिन पहले ठीक किया गया ट्रांसफार्मर भी फुंका मंगलवार से बुधवार रात तक परेशान रहे लोग

संवाद सूत्र, करहल : दो दिन पहले ठीक किया गया ट्रांसफारमर मंगलवार रात फिर जवाब दे गया। रात दस बजे गायब हुई बिजली बुधवार शाम तक गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल के इंतजाम के लिए भी कसरत करनी पड़ी।
कस्बा के मुहल्ला सराय में रखे ट्रांसफारमर में दो दिन पूर्व रात दो बजे आग लग गई थी, जिससे करीब 14 घंटे बिजली गुल रही थी। विद्युत विभाग ने ट्रांसफारमर सही करने के बाद दोबारा दिक्कत न होने की बात कही थी। पंरतु, मंगलवार रात 10 बजे जोरदार आवाज के साथ ट्रांसफारमर में फिर फाल्ट हो गया। मुहल्ला सराय, पुराना थाना मार्ग, मुहल्ला खेड़ा, बजरिया, मुहल्ला भटेला, आजाद स्कूल मार्ग, नई बस्ती, कानूनगोयान आदि मुहल्लों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गर्मी के मौसम में लोगों को पूरी रात जागकर गुजारनी पड़ी। सुबह भी आपूर्ति बहाल न होने से सबमर्सिबल आदि नहीं चले। इससे पानी का संकट भी पैदा हो गया। लोगों को कस्बा में लगे हैंडपंपों तक दौड़ लगानी पड़ी। इसके बुधवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विद्युत विभाग के जेई असलमउद्दीन ने बताया कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफारमर फुंक गया है। नया ट्रांसफारमर लगने के बाद ही विद्युत सप्लाई शुरू होगी। बुधवार रात तक नया ट्रांसफारमर आ जाएगा। केबिल में लगी आग, पांच घंटे ठप रही बिजली
संसू, बिछवां: विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज पर बुधवार सुबह हाईटेंशन लाइन की इनकमिग केबिल में फाल्ट हो गया। फाल्ट के कारण क्षेत्र की आपूर्ति पांच घंटे ठप रही।
विद्युत उपकेंद्र सुल्तानगंज पर सुबह सात विद्युत सप्लाई फेल हो गई। इससे सुबह क्षेत्र के किसानों को वह घरेलू लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों को पेयजल का संकट का भी सामना करना पड़ा। विभाग कर्मचारियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक किया। अवर अभियंता देवेंद्र कुमार ने बताया कि केबिल में आग लगने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई है। फिलहाल सप्लाई चालू कर दी गई है। भाजयुमो पदाधिकारियों ने किया विद्युत उपकेंद्र का घेराव
संसू, बरनाहल: बिजली कटौती से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बुधवार को तीसरी बार फिर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। एसडीओ पर भेदभावपूर्ण कार्य करने का आरोप लगाया। कटौती की समस्या से निजात दिलाने आश्वासन के बाद पदाधिकारी वापस हुए।
बरनाहल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती से नाराज भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह वैस के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। एसडीओ दिलीप कुमार, जेई रवी शंकर से युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान एसडीओ और मोर्चा के पदाधिकारियों में तीखी बहस हुई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विक्रम सिंह वैस का कहना है कि एसडीओ दिलीप कुमार भारतीय भेदभाव पूर्ण कार्य कर रहे हैं। आठ से 10 घंटे बिजली कटौती की जा रही है। समस्या निदान के आश्वासन के बाद मोर्चा के पदाधिकारी वापस हुए। वहीं एसडीओ दिलीप कुमार भारतीय का कहना है कि गर्मी तेज होने के कारण उप केंद्र पर ओवरलोड है, इसलिए समय-समय पर कुछ कटौती हो जाती है। घेराव करने वालों में ललित ठाकुर, आयुष बंसल, रजत गोड, रंजीत शाक्य, धर्मेंद्र कुमार, अमन कुमार, जितेंद्र नारायण, अनुज कुमार शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।