Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri Crime News: सेल टैक्स ऑफिसर के घर चोरी का नहीं हुआ राजफाश, एक महीने बाद भी खाली हाथ पुलिस

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 09:36 PM (IST)

    एक माह बीतने के बाद भी पुलिस घटना का राजफाश करने में सफल नहीं हो सकी है। राजफाश न होने से गृहस्वामी और उनके स्वजन चिंतित है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का राजफाश कर चोरी गया माल बरामद कराए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर भोगांव गगन कुमार गौड ने बताया कि जल्द घटना का राजफाश कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। कस्बा भोगांव में एक माह पहले सेल टैक्स आफिसर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का राजफाश नहीं हो सका है। गृहस्वामी ने जल्द घटना का राजफाश करने की मांग की है।

    भोगांव के मुहल्ला चौधरी निवासी राजेश कुमार सेल टैक्स आफिसर है। वर्तमान में वे फतेहगढ़ में तैनात है। नौ दिसंबर 2023 को वे परिवार सहित नोएडा गए थे। उनके मकान पर ताला लगा था। 14 दिसंबर को मुहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। जिस पर वे अपने घर पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंदर जाकर देखा तो करीब 40 लाख रुपये का माल गायब था। उन्होंने घटना की प्राथमिकी थाना भोगांव में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी। एसपी विनोद कुमार ने चोरों का पता लगाने के लिए भोगांव पुलिस के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीम को भी लगाया था। सर्विलांस के माध्यम से चोरों का पता लगाए जाने का प्रयास किया गया।