विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्द हवाओं संग बाजार में घुलने लगी गजक की मिठास, गुड़-तिल के साथ मूंगफली वाली कुरकुरी मिठाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:16 PM (IST)

सर्द हवाओं के साथ मैनपुरी के बाजारों में गजक की मांग बढ़ गई है, जहां गुड़, तिल और मूंगफली वाली गजक की कई किस्में उपलब्ध हैं। ग्राहक सुबह से देर रात तक खरीदारी कर रहे हैं, और दुकानदार फर्रुखाबाद, इटावा व आगरा से विशेष वैरायटी मंगवा रहे हैं।

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. सर्दियों में मैनपुरी के बाजारों में गजक की बिक्री बढ़ी

  2. गुड़, तिल, मूंगफली और देसी घी गजक की किस्में उपलब्ध

  3. फर्रुखाबाद, इटावा, आगरा से मंगाई जा रही विशेष वैरायटी

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। सर्द हवाओं के साथ ही शहर के बाजारों में गजक की मिठास घुलने लगी है। तापमान में गिरावट आते ही सर्दियों के इस खास स्वाद की मांग बढ़ गई है। मुख्य बाजार, स्टेशन रोड और बस स्टैंड क्षेत्र की दुकानों पर सुबह से देर रात तक खरीदार पहुंच रहे हैं। 

कोई गुड़ और तिल की पारंपरिक गजक पसंद कर रहा है तो किसी की पहली पसंद मूंगफली वाली कुरकुरी मिठाई बनी हुई है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग शहरों से गजक की कई वैरायटी मंगाई हैं।

अलग अलग वैरायटी में गजक की 250 से 700 रुपये किलो तक कीमत

बाजार में मूंगफली वाली गजक 250 रुपये किलो, खस्ता गजक 360 रुपये किलो और देसी घी से तैयार गजक 700 रुपये किलो बिक रही है। इसके अलावा गुड़, तिल-गुड़, गुड़-मूंगफली और चीनी से बनी गजक की भी कई किस्में उपलब्ध हैं। दुकानदार सर्वेश कुमार ने बताया कि वह फर्रुखाबाद से गजक मंगाते हैं। ग्राहकों में इसकी काफी मांग रहती है। वहीं डाकखाना के निकट दुकान संचालित करने वाले श्याम गुप्ता ने बताया कि इस बार वह इटावा और आगरा से गजक लेकर आए हैं।

गुड़, तिल और मूंगफली की गजक से सजी दुकानें

गजक सर्दियों में खानपान का खास हिस्सा मानी जाती है। तिल, गुड़ और मूंगफली से तैयार होने के कारण लोग इसे खूब पसंद करते हैं। घरों में मेहमानों की आवभगत से लेकर उपहार देने तक में इसकी खरीदारी की जाती है। ठंड बढ़ने के साथ कारोबारियों को बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत और तीन घायल; मथुरा में हुआ भीषण हादसा

यह भी पढ़ें- मथुरा पुलिस में क्षेत्राधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल, चार सीओ का तबादला और पांच नए अधिकारी आए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।