विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत और तीन घायल; मथुरा में हुआ भीषण हादसा

By Jitendra GuptaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 23 Nov 2026 10:34 AM (IST)

मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर छटीकरा पुल के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, कार सवार मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन को आ रहे थे।

हादसे के बाद  क्षतिग्रस्त कार। जागरण

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ट्रक से टकराई, भीषण हादसा।

  2. हादसे में चार लोगों की मृत्यु, तीन गंभीर रूप से घायल।

  3. मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन आ रहे थे कार सवार।

जागरण संवाददाता, मथुरा। छटीकरा पुल के पास सोमवार सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्विफ्ट कार MP 30 ZJ 2690 में सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों का सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार मध्य प्रदेश की है।

कार सवार मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन को आ रहे थे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान छटीकरा पुल के पास यह हादसा हो गया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।