Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूर्य देव के तेवर तीखे, गर्म हवा से झुलसा रहा बदन

    मौसम विभाग ने जताई 15 जून तक हल्के बादल छाने की संभावना अधिकतम तापमान 43 से 45 और न्यूनतम रहेगा 31 डिग्री सेल्सियस तक

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 12 Jun 2022 06:50 AM (IST)
    Hero Image
    सूर्य देव के तेवर तीखे, गर्म हवा से झुलसा रहा बदन

    जासं, मैनपुरी: सूर्य देव के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। गर्म हवा बदन को झुलसा रही है। भीषण गर्मी में हर कोई बेहाल है। नागरिकों का जहां बुरा हाल है वहीं पशु पक्षी भी व्याकुल नजर आ हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर में गलियों, बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही नागरिक घरों से निकलने की जहमत उठा रहे हैं। दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा के कारण गली, मुख्य मार्ग और बाजारों में आवाजाही कम हो रही है। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव करने और धूप में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं। हल्के बादल छाए रहेंगे

    कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम विभाग ने 15 जून तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 15 जून तक उत्तरी-पश्चिमी तेज बयार चलने का भी अनुमान है।

    लू और धूप निकाल रही दम

    तेज धूप और उमस भरी गर्मी में नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। एक सप्ताह से तापमान का क्रम बढ़ रहा है। हाल ये है कि भीषण गर्मी में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जरूरी काम से ही लोग निकल रहे हैं। सूरज की किरणें और गर्म हवा शरीर को झुलसा रही हैं। ऐसे में धूप और लू से बिलबिला रहे लोग पेड़ की छांव और बचने के लिए बेल का शरबत, शिकंजी, आम के जूस का सेवन कर गर्मी से निजात पाने का जहां प्रयास कर रहे हैं। वहीं लोग सुकून पाने के लिए बेताबी से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।