Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम प्रधान पद और वार्ड आरक्षण की सूची होगी जारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 02 Mar 2021 06:00 AM (IST)

    ग्राम प्रधान ग्राम क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य पद को जारी होगी सूची सुबह चस्पा होगी सूची अंतिम दिन तक डाटा में होता रहा बदलाव

    Hero Image
    ग्राम प्रधान पद और वार्ड आरक्षण की सूची होगी जारी

    जासं, मैनपुरी: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को आरक्षण की बहुप्रतीक्षित सूची आज जारी होगी। सुबह यह ब्लाक और विकास भवन पर चस्पा हो जाएगी। सोमवार को देर रात तक प्रधान और ग्राम-क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की सूची जारी करने में पंचायत महकमा जुटा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए केवल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण किया है। ग्राम प्रधान के अलावा ग्राम-क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्यों के लिए सीटों की संख्या तय करते हुए आरक्षण तय करने का जिम्मा जिलास्तरीय समिति को सौंपा गया है। आरक्षण का खाका खींचने का काम कई दिन से चल रहा था। जानकारों ने बताया कि सोमवार को भी आरक्षण सूची तय करने के लिए डाटा में बदलाव का काम हुआ।

    जनसंख्या से तय होगा प्रधानों और प्रमुख का आरक्षण: आरक्षण का प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी में पंचायत राज विभाग जुटा रहा। प्रधानों और ब्लाक प्रमुख पदों के आरक्षण का प्रस्ताव आबादी के घटते क्रम में ग्राम पंचायतों को व्यवस्थित कर किया जाएगा। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए आबादी के स्थान पर परिवारों की संख्या को अवरोही क्रम में रखते हुए आरक्षण तय किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि शासन से आरक्षण तय करने के लिए बिदु और वर्गवार निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया होगी, ताकि किसी को कोई शिकायत न रहे। आरक्षण पर टिकी दावेदारों की निगाहें: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों ने अभी से जनसंपर्क शुरू कर दिया है। अब आरक्षण पर निगाह टिकी हुई हैं। आरक्षण बदलने से कई दावेदार चुनाव लड़ने से वंचित रह जाएंगे। एक नजर आंकडों पर

    कुल ग्राम पंचायतें : 549

    क्षेत्र पंचायत सीटें : 761

    जिला पंचायत सीटें : 30

    ग्राम सदस्य सीट: 6963

    comedy show banner