विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धूल भरी आंधी ने सताया, राहत बनकर बरसीं बारिश की बूंदें

By JagranEdited By:
Published: Fri, 05 Jul 2019 10:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:30 AM (IST)

शुक्रवार दोपहर को चली आंधी से लोग हुए परेशान मानसून के सक्रिय होने के बाद आई बारिश तो खिले चेहरे।

धूल भरी आंधी ने सताया, राहत बनकर बरसीं बारिश की बूंदें
धूल भरी आंधी ने सताया, राहत बनकर बरसीं बारिश की बूंदें

मैनपुरी, जागरण संवाददाता। मौसम ने शुक्रवार को दिन में कई बार रंग बदले। सुबह उमस से परेशान नागरिकों को धूल भरी आंधी ने सताया। मानसून के सक्रिय होने के बाद आई बारिश से चेहरे खिल उठे। समूचे जिले में बारिश की बूंदें राहत बनकर बरसीं। किसान और बेहतर बारिश की कामना में जुटे हैं।

कई दिन से नागरिक उमस से बेहाल थे। सुबह से शाम तक मौसम का यह मिजाज सताने वाला रहा। पारा कम होने के बाद भी नागरिकों को सुकून नहीं मिला। शुक्रवार दोपहर को एक बार मौसम में बदलाव हुआ। आसमान पर बादल छाते ही तेज हवा चलने लगी। राहों के अलावा बाजारों में भी धूल के गुबार से दुकानदार परेशान नजर आए। आधा घंटे तक धूल और हवाओं की जुगलबंदी से राहों पर भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। काले बदरा कुछ देर बरसने के बाद शांत हो गए तो कई दिन से परेशानी झेल रहे चेहरों की रौनक गायब हो गई। इसके बाद अचानक फिर बारिश शुरू होने से हर कोई खिला हुआ दिखा। कुछ देर बाद बारिश भले ही बंद हो गई, लेकिन मौसम खुशगवार हो गया। शुक्रवार को बारिश के बाद दिन का अधिकतम तापमान 33 पर तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर दिखा। शहर के साथ जिला के सभी कस्बाई क्षेत्रों में बारिश से सभी के चेहरे खिले नजर आए।

किसानों को तेज बारिश की आस

धान रोपाई के लिए तैयार बैठे किसान इस बारिश से संतुष्ट नजर नहीं आए। उमस को शांत करने वाली बारिश को उन्होंने खेती के लिए नाकाफी बताया। किसान देवलाल का कहना है तेज बारिश होने के बाद धान रोपाई शुरू होगी। इस बारिश से केवल खेतों की जुताई ही हो सकती है।