Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'PDA न बंटेगा और न कटेगा जो ऐसी बात करेगा वो पिटेगा', शिवपाल यादव का पलटवार, कहा- अब उनसे रिश्तेदारी भी...

    Updated: Sun, 27 Oct 2024 05:29 PM (IST)

    शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और वोट मांग कर काम करते हैं। जबकि भाजपा के लोग जनता के बजाय अधिकारियों से वोट मांगते हैं। इनका सिर्फ भाजपा जिताओ जनता को धमकाओ नारा चलता है। करहल उप चुनाव में जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार यहां की जनता जसवंतनगर से भी बड़ी सपा को जीत दिलाएगी।

    Hero Image
    कोई भी अधिकारी मतदाताओं को डराए-धमकाएं नहीं : शिवपाल

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। रविवार को घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में आयोजित जनसभा में भाग लेने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने विवादित बयान दिया। भाजपा के बटोगे तो कटोगे वाले नारे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए न तो बटेगा और न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा बाद में वो पिटेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सैफई परिवार के रिश्तेदार अनुजेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि अब रिश्तेदारी टूट चुकी है और इन्हें कभी भी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। यदि वह रिश्तेदारी चलाना चाहते हैं तो पर्चा वापस कर लें।

    कोई भी अधिकारी मतदाताओं को डराए-धमकाएं नहीं : शिवपाल

    शिवपाल सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले के डीएम सहित सभी अधिकारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराएं। ये अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कोई भी अधिकारी मतदाताओं को डराए-धमकाएं नहीं। उप चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।

    हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं : शिवपाल

    कार्यक्रम के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और वोट मांग कर काम करते हैं। जबकि भाजपा के लोग जनता के बजाय अधिकारियों से वोट मांगते हैं। इनका सिर्फ भाजपा जिताओ जनता को धमकाओ नारा चलता है। करहल उप चुनाव में जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार यहां की जनता जसवंतनगर से भी बड़ी सपा को जीत दिलाएगी।

    चुनाव हमेशा सपा से ही लड़ा था : शिवपाल

    भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे भगोड़ो को कभी पार्टी में नहीं लिया जाएगा और अब उनसे रिश्तेदारी भी टूट चुकी है। खुद के अलग पार्टी बनाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पार्टी जरूर अलग बनाई, लेकिन चुनाव हमेशा सपा से ही लड़ा था।

    कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा दिए गए बयान को लेकर कहा कि पहले राम मंदिर निर्माण पूरा कर लें, तब दीपोत्सव का कार्यक्रम मनाएं। दिल में आस्था हो तो एक दीए से भी पूजा हो सकती है। दीपावली हमारा बहुत पुराना त्योहार है अब सब अपने-अपने घरों में दीपक जलाते हैं। भाजपा के लोग हमेशा ड्रामा करते हैं और सुबह से लेकर शाम तक प्रचार करते हैं। काम के नाम पर फिजूल खर्च नहीं करना चाहिए। शिवपाल ने कहा कि आगामी उपचुनाव में सपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी।