Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी बाईपास के लिए ईशन नदी पर बनेगा नया पुल... 75 मीटर लंबे ब्रिज के लिए खर्च होंगे 9 करोड़ रुपये

    By Himanshu YadavEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 01 Jul 2025 11:56 AM (IST)

    मैनपुरी के दिवन्नपुर चौधरी में ईशन नदी पर सेतु निगम पुल बनाएगा। 75 मीटर लंबे पुल के लिए स्थान का निरीक्षण किया गया। यह पुल भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे पर बन रहे बाईपास का हिस्सा है। पुल की चौड़ाई 10.5 मीटर होगी और निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मानसून के बाद निर्माण शुरू होने की संभावना है।

    Hero Image
    पुलिया निर्माण को लेकर स्थान चयनित कराते सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी। जागरण

    संसू, जागरण. भोगांव/मैनपुरी। बहुप्रतीक्षित नए बाईपास के लिए ईशन नदी पर पुल का निर्माण सेतु निगम करेगा। 75 मीटर लंबे पुल के लिए सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक ने चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी की टीम साथ निरीक्षण के बाद पुल की डिजाइन और एप्रोच रोड को फाइनल कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोगांव-शिकोहाबाद स्टेट फोरलेन हाईवे से मैनपुरी नगर के बाहर बनने वाले नए बाइपास के लिए कार्रवाई लगातार तेज हाेती जा रही है। पहले चरण में 15.150 मीटर लंबे बाइपास निर्माण के लिए जमीन गाटा सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    भोगांव थाना क्षेत्र के गांव दिवन्नपुर चौधरी में ईशन नदी पर बाइपास के लिए नया पुल बनाया जाएगा। ग्रामसभा के लिए चिन्हित जमीन पर पुल निर्माण के लिए सेतु निगम आगरा के उप परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाी अभियंता एके अरुण, सहायक अभियंता प्रशांत सिंह व अधिकारियों के साथ चिन्हित जगह का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।

    सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल के लिए चिन्हित स्थान का किया निरीक्षण

    सेतु निगम के इंजीनियरों की मौजूदगी में 75 मीटर लंबे पुल की डिजाइन व अन्य बिंदुओं पर मंथन हुआ। मानसून सीजन के बाद पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। सेतु निगम के अधिकारियों ने दूसरे चरण में बाइपास पर बनने वाले रेल ओवरब्रिज व अन्य बड़े पुलों को लेकर भी निरीक्षण किया। सहायक अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि 75 मीटर लंबाई वाले पुल की चौड़ाई साढ़े 10 मीटर होगी।

    नौ करोड़ रुपये का बजट होगा खर्च

    ईशन नदी पर पुल व एप्रोच रोड के निर्माण में नौ करोड़ का बजट खर्च होगा। पुल का निर्माण एक साल में पूरा होने की संभावना है। नदी के पुल के अतिरिक्त अन्य छोटे पुलों को लेकर भी होमवर्क तेज कर दिया गया है।