शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा ही जीतेगी: भवानी सिंह
करहल संवाद सूत्र भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने शनिवार को शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया।

करहल, संवाद सूत्र : भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने शनिवार को शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया। भवानी सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही हैं। इसके चलते पार्टी प्रत्याशियों को अपार समर्थन हासिल हो रहा है।
भवानी सिंह शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से होकर लखनऊ जा रहे थे। करहल टोल प्लाजा पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि एक दिसंबर को होने जा रहे शिक्षक व स्नातक एमएलसी के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी प्रचंड जीत की ओर अग्रसर हैं। मैनपुरी जैसे क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशियों को व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह एक सुखद संदेश है।
प्रदेश में भाजपा की सफलतापूर्वक सरकार चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि सभी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रहें। जन समर्थन योगी सरकार के साथ है। स्वागत करने वालों में संजीव कुमार यादव, मो. आसिफ, विवेक पांडे, गौरव यादव आदि शामिल थे। एक-एक मतदाता को बूथ तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: आबकारी मंत्री
संसू, बेवर: एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को कस्बा के लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। यहां आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर मतदाता को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
सम्मेलन में आबकारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विपक्ष की सभी तैयारियां ध्वस्त हो चुकी है। विपक्ष हताशा का शिकार है। हालिया उपचुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर स्पष्ट मुहर लगा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार के छह साल के कार्यकाल और प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल में किए गए कामों को जनता के बीच ले जाएं। हमारी जीत सुनिश्चित है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, अरविद तोमर, चेयरमैन सुनीति भाटिया, सरितकांत भाटिया, राजीव मिश्रा, प्रेम सिंह शाक्य, जयपाल सिंह चौहान, अन्नू सिंह बैंस, प्रेम सिंह शाक्य, दलवीर सिंह धनगर, विजय सिंह बैंस, आकाश प्रताप सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।