Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कूड़ा डालने के विवाद में फायरिंग से एक की मौत, मैनपुरी में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व उसके बेटों ने चलाईं गोलियां

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:25 PM (IST)

    मैनपुरी में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उसके बेटों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया।

    Hero Image
    घटनास्थल की ओर जाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा सहित अन्य पुलिस बल।

    जागरण टीम, मैनपुरी। गांव जगरूपपुर में शनिवार सुबह कूड़ा डालने के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व पुत्रों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे हैं। घटना के बाद आरोपी भाग गए हैं।

    पीड़ित परिवार को सांत्वना देते और समझाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा सहित अन्य।

    कूड़ा डालने के विवाद चली गोलियां, युवक की मौत

    कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह शनिवार सुबह घर पर थे, तभी पड़ोस के रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी भूदेव के स्वजन उनके दरवाजे पर कूड़ा डालने लगे, जब विरोध किया तो भूदेव व उनके पुत्र गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। कूडे़ को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, आरोपितों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से योगेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    दो लोग हुए घायल, गांव जगरूपरुर में हुई घटना, मौके पर पहुंची पुलिस

    वहीं गांव निवासी प्रमोद के पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पुत्रों के साथ भाग गया। सूचना पर पुलिस बल गांव पहुंचा। आक्रो​शित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया।

    पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व एएसपी सिटी एके सिंह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner