यूपी के इस जिले में क्यों बदला स्कूल का समय? अब सिर्फ इतने घंटे चलेंगी क्लासें, देखें नई गाइडलाइन
मैनपुरी में भीषण गर्मी के कारण जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खु ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। शनिवार से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल संचालित कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बीएसए ने सभी बोर्ड के प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया।
भीषण गर्मी का प्रकोप
गर्मी अभी से अपना प्रभाव दिखाने लगी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या बच्चों को हो रही है। गर्मी के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ने लगा है। बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए डीएम के निर्देशानुसार शुक्रवार को बीएसए दीपिका गुप्ता ने समय परिवर्तन का सर्कुलर जारी कर दिया।
सर्कुलर के अनुसार सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक स्कूल शनिवार से अग्रिम आदेश तक सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। वहीं शिक्षकों को दोपहर एक बजे तक परिषदीय स्कूलों में रुककर विभागीय कार्यों को संपादित करना होगा।
सभी स्कूलों के अनिवार्य की यह व्यवस्था-
- डिजिटल मॉनीटर लगाने होंगे, जिससे गर्मी और हीटवेव का रिकॉर्ड दिख सके।
- स्कूलों में ओआरएस पैकेट के पर्याप्त प्रबंध रखने होंगे, जिससे बच्चों को दिया जा सके।
- ठंडे पानी के साथ छांव और कमरों में हवा के पर्याप्त प्रबंध अनिवार्य होंगे।
- विद्यार्थियों द्वारा किसी भी प्रकार की आउटडोर गतिविधि में प्रतिभाग नहीं किया जाएगा।
शासन स्तर से सभी स्कूलों के लिए गर्मी को देखते हुए गाइडलाइन निर्धारित की गई हैं। जिन स्कूलों में इनका अभाव होगा और बच्चे बीमार मिलेंगे तो उनके प्रधानाध्यापक व प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- दीपिका गुप्ता, बीएसए
इसे भी पढ़ें- Heatwave: गर्मी के कारण बदला स्कूल का समय, महाराष्ट्र सरकार ने सुबह में कक्षाएं लगाने को कहा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।