Mainpuri News : खाद डालने जा रहे किसान पर लाठी- डंडों से हमला, पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी
मैनपुरी के नगला रामसिंह में किसान प्रदीप कुमार पर खाद डालते समय सुरेंद्र और राजेश ने हमला किया। लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जागरण संवाद, मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला रामसिंह में खेत में खड़ी धान की फसल में खाद डालने जा रहे किसान पर आरोपितों ने हमला बोल दिया। लाठी- डंडे से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह बचकर वह घर पहुंचे तो पीछे से पहुंचे आरोपितों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने शुरू की आरोपितों की तलाश
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला रामसिंह निवासी प्रदीप कुमार खेती कर स्वजन का भरण पोषण करते हैं। उनके खेत में धान की फसल खड़ी है। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब वह फसल में खाद डालने के लिए खेत पर जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र, राजेश गाली गलौज कर एकराय होकर उनपर हमला बोल दिया। लाठी- डंडा से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जान से मारने की धमकी दी
किसी तरह वह जान बचाकर घर पहुंचे तो आरोपित भी पीछे से आ गए। जहां आरोपितों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। शनिवार शाम को पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इंस्पेक्टर दन्नाहार वीरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपितों की भी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।