Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri: CM योगी व उड्डयन मंत्री कल करेंगे माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण,विमान हादसे में हुई थी मृत्यु

    By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey
    Updated: Thu, 25 May 2023 01:50 PM (IST)

    मैनपुरी नगर के सिंधिया तिराहे पर लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार यानी 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। दोनों नेता यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण कल मुख्यमंत्री योगी और केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया करेंगे।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी: नगर के सिंधिया तिराहे पर लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार यानी 26 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। दोनों नेता यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए विशाल पांडाल बनाया गया है। पांडाल के पास ही हेलीपेड बना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की भोगांव के गांव भैंसरोली में हुए विमान हादसे में मृत्यु हो गई थी। नगर के आगरा रोड स्थित सिंधिया तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। दो साल पहले प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर नई प्रतिमा लगवाई गई थी लेकिन उसका अनावरण नहीं हो सका था। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अनावरण के लिए आ रहे हैं।

    प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मई शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचेंगे। वह सुबह 10:25 सिंधिया तिराहे पर बने हेली पैड पर उतरने के बाद 10:30 बजे स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह 11:40 बजे प्रस्थान करेंगे।

    आज गुरुवार को कार्यक्रम की तैयारियां चलती रहीं। प्रतिमा स्थल के पास जनसभा स्थल बनाया गया, जहां मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे।