Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करहल हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री असीम अरुण, न्याय का दिया भरोसा; संभल की घटना पर सपा को घेरा

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 05:03 PM (IST)

    मैनपुरी के करहल में युवती की हत्या के मामले में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाएगी। कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

    Hero Image
    मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आरोपियों को फांसी दिलाई जाएगी। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। मैनपुरी में सोमवार दोपहर को कस्बा करहल पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मृतक युवती के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सपा पर हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री ने कहा कि कन्नौज की तरह करहल की वंचित बेटी के हत्यारों को जल्द फांसी ही सजा दिलाई जाएगी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हमारी सरकार पीड़ित को न्याय देने के साथ ही परिवार को पुन: खड़ा करने की ताकत भी दे रही है।

    संभल में हुए बवाल को लेकर उन्होंने कहा कि वहां सपा के लोगों ने कानून को हाथ में लेकर पुलिस पर पथराव किया, लेकिन प्रशासन ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। उनको सबक सिखाने का काम किया जाएगा।

    उपुचनाव के लिए मतदान के लिए मिला था युवती का शव

    बता दें कि कस्बा करहल के एक मोहल्ला निवासी एक अनुसूचित जाति की युवती का शव 20 नवंबर को नगला अंती के निकट बोरे में बंद मिला था। मृतका के पिता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कहने पर करहल के मोहल्ला तपा के नगरिया निवासी प्रशांत यादव और उसके साथी डॉ. मोहन कठेरिया पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि इन दोनों ने उपचुनाव में सपा को वोट देने का दबाव बनाया, युवती ने मना किया तो दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी।

    इसे भी पढ़ें- घर से दावत खाने निकली युवती की लाश खंडहर में मिली, शरीर पर चोटों के निशान; नामजदों पर हत्या का आरोप

    हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

    परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण करहल पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही।

    परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता- मंत्री अरुण

    इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों का दस्तूर रहा है। अयोध्या, कानपुर और अब ये घटना करहल में देखने को मिली है। जिस प्रकार कन्नौज में नवाब सिंह के खिलाफ तेजी से ट्रायल चल रहा है। उसी तरीके से करहल में भी जल्द ही इन आरोपितों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अनुजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें- Mainpuri News: मौत के बाद बेकद्री...आखिर किस महिला का था वो शव; जिसकी लाश में पड़ गए कीड़े