विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri News: मौत के बाद बेकद्री...आखिर किस महिला का था वो शव; जिसकी लाश में पड़ गए कीड़े

Published: Tue, 12 Nov 2024 01:06 PM (IST)

Mainpuri News मैनपुरी जिला अस्पताल में एक अज्ञात महिला की मौत के बाद उसके शव को तीन दिनों तक पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

Mainpuri News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।
Mainpuri News: खबर में सांकेतिक तस्वीर का उपयोग किया गया है।

HighLights

  1. 10 दिन पहले इमरजेंसी में भर्ती हुई थी महिला, तीन दिन पहले हुई थी मृत्यु
  2. सोमवार को शव में कीड़े पड़ने के दावे करता वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्रसारित

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती अज्ञात महिला की मृत्यु के बाद उसके शव की बेकद्री हुई। शव तीन दिन तक पोस्टमाार्टम हाउस पर लावारिस पड़ा रहा और सड़ने लगा। उसमें कीड़े भी पड़ने की बात कही जा रही है। इसको लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ तब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी।

मामले में दोनों ही विभाग अपने-अपने बचाव में जुट गए। प्रकरण की जानकारी डीएम अंजनी कुमार सिंह को भी दी गई है। महाराजा तेज सिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में 10 दिन पूर्व एक 108 एंबुलेंस चालक घायल अवस्था में एक अज्ञात महिला को लेकर पहुंचा और उसे भर्ती कराने के बाद चला गया।

पुलिस को जानकारी दी, नंबर मांगते रहे

इमरजेंसी से महिला को इनडोर वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला के स्वजन के बारे में जानकारी करने का काफी प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। इस बीच इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व महिला की मृत्यु हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा शव को मोर्चरी पर रखवाकर मीमो भेजकर पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन कोतवाली में एंबुलेंस चालक का नंबर मांगते हुए मीमो वापस लौटा दिया गया।

ये भी पढ़ेंः वाराणसी से आगरा आ रही थी वंदे भारत ट्रेन, तेज आवाज आई और थम गए गाड़ी के पहिए; यात्रियों में मची खलबली

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाइये तैयार! अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

तीन दिन तक मोर्चरी में रखा सड़ता शव

अस्पताल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के कारण तीन दिन तक अज्ञात महिला का शव मोर्चरी पर ही रखा सड़ता रहा। शव से दुर्गंध आने के बाद आसपास के रहने वालों ने पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस ने मोर्चरी पर जाकर जानकारी की तो शव तीन दिन पुराना होने की बात सामने आई। सोमवार को किसी ने शव में कीड़े पड़ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद दोनों ही विभागों में खलबली मच गई है। वहीं डीएम ने अधिकारियों से फोन पर मामले की जानकारी ली। सीएमएस को जांच के निर्देश दिए हैं।

अज्ञात महिला की मृत्यु के बाद तीन दिन पूर्व ही मीमो भेजकर पुलिस को सूचना देकर शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया था। शव की शिनाख्त कराने और पोस्टमार्टम कराने की जिम्मेदारी पुलिस की है। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। डीएम के निर्देश पर जांच भी की जा रही है। डा. मदनलाल, सीएमएस जिला अस्पताल।

अस्पताल प्रशासन द्वारा रविवार की शाम मीमो भेजकर मोर्चरी पर रखे अज्ञात शव के बारे में जानकारी दी गई। तब से पुलिस लगातार शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह शव का पंचायतनामा भी भरवा दिया गया। नियमानुसार 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, इंस्पेक्टर कोतवाली। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।