विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्ती, प्यार और धोखा: मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती के बाद महिला से रेप, मैनपुरी में वीडियो बनाकर 50 लाख ठगे

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:24 PM (IST)

मैनपुरी में एक सरकारी कर्मचारी महिला को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर दोस्ती महंगी पड़ी। आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती से महिला ठगी का शिकार।

  2. आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया।

  3. ब्लैकमेल कर 50 लाख से अधिक के आभूषण, ऋण हड़पे।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। पति की मृत्यु के बाद दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही सरकारी विभाग में महिला कर्मी को मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर दोस्ती करना भारी पड़ गया। कानपुर के रहने वाले आरोपित ने खुद को गुजरात का बड़ा व्यावसायी बताकर पहले प्रेमजाल में फंसाया। फिर घर पहुंचकर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला और उसके बच्चों को अचेत कर दिया। महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर आभूषण और कर्ज के रूप में 50 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर की एक कालोनी निवासी विधवा महिला ने न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि वह सरकारी कर्मचारी हैं।

जनवरी में एक वेबसाइट पर हुई थी बातचीत

वर्ष 2021 में पति की मृत्यु के बाद वह दो बच्चों के साथ रह रही थीं। जनवरी 2023 में मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर उनकी बातचीत कानपुर के मंगला बिहार निवासी नितिन यादव से शुरू हुई। उसने खुद को गुजरात का बड़ा व्यावसायी बताया। शातिर ने प्रेमजाल में फंसा लिया और इसके बाद आरोपित ने एक दिन घर आकर और नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें और बच्चों को अचेत कर दिया। अचेत होने के बाद उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर अश्लील वीडियो बना लिया।

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, काेतवाली में मुकदमा दर्ज

कुछ दिन बाद वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। दबाव में आकर उन्हें नगर के बीकानेर रेस्टोरेंट में आरोपित से शादी करनी पड़ी। इसके बाद मुथूट फाइनेंस में करीब 40 लाख रुपये के आभूषण गिरवी रखवाकर रकम हड़प ली। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर 12 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण भी करवा लिया।

यह भी पढ़ें- कैंसर की 543 दवाओं के दाम 90% तक घटे, मरीजों को मिलेगी राहत; 9 नवंबर से एटा में लागू होंगी नई दरें

आभूषण गिरवी रखवाकर व लोने कराकर ऐंठे 50 लाख से अधिक रुपये

नितिन के एयरफोर्स से सेवानिवृत्त पिता जगत सिंह से शिकायत की तो उसने भी जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि आरोपित पहले भी अपनी पत्नी के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।

कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 65 का दूल्हा, 20 की दुल्हनियां, धूम-धड़ाके के साथ निकली बरात, सड़क पर देखते रह गए लोग; यूपी की अनोखी शादी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।