विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

65 का दूल्हा, 20 दुल्हनियां, धूम-धड़ाके के साथ निकली बरात, सड़क पर देखते रह गए लोग; यूपी की अनोखी शादी

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:59 AM (IST)

बहराइच में 65 वर्षीय रफीक बाबा ने अपनी पहली पत्नी के निधन के 14 महीने बाद 20 वर्षीय युवती से ...और पढ़ें

रफीक बाबा।

रफीक बाबा।

HighLights

  1. बहराइच में 65 वर्षीय व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवती से शादी की।

  2. पहली पत्नी के निधन के 14 माह बाद अकेलेपन से मुक्ति हेतु।

  3. परिवार की सहमति से हुए इस निकाह का वीडियो वायरल।

जागरण संवाददाता, बहराइच। शहर निवासी एक बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के 14 माह बाद ही एक महिला से शादी कर ली। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कोतवाली नगर के मुहल्ला बड़ीहाट के मकबरा चौराहा निवासी रफीक बाबा के पत्नी की मौत 14 माह पहले हुई थी। उनके दो बेटे व एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं नाती व पोते भी हैं।

14 माह पहले हुई पत्नी की मौत 

उन्होंने 65 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मुहल्ला शेखदहीर निवासी 20 वर्षीय महिला से दोबारा शादी की। मौलाना ने निकाह पढ़वाया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर अपने घर गए। जमकर आतिशबाजी हुई। इस उम्र हुई शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तन्हाई में रहने की कही बात

मिली जानकारी के अनुसार, रफीक उर्फ बाबा की पहली पत्नी के जाने के बाद उनके जवान बच्चे और परिवार के लोग तो साथ थे, लेकिन घर में लगातार महसूस होने वाले अकेलेपन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। अकेलेपन का यह अहसास उन्हें बार-बार सताता था। इसी परेशानी से निजात पाने के लिए उन्होंने अपने परिवार के सामने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उनके बच्चों ने भी अपनी सहमति दी।

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का असर: लखनऊ सहित 20 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, उरई सबसे ठंडा शहर

यह भी पढ़ें- त्योहार पर घर पहुंचना आसान: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक एक्सट्रा रोडवेज की सर्विस, दिल्ली-पूर्वांचल के लिए बढ़ेंगी बसें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।