Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mainpuri News: मकान के पीछे आहट सुनकर जलाई टार्च, बदमाशों ने मार दी गोली; किसान की मौत

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 09:18 AM (IST)

    मैनपुरी में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार पुष्पेंद्र ने मकान के पीछे आहट सुनकर टार्च जलाई थी तभी बदमाशों ने गोली मार दी। परिजन बदमाशों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। एएसपी नगर ने घटना की जानकारी ली है।

    Hero Image
    इंसेट में मृतक पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी करते एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह।

    जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र के नगला पाल रविवार की देर रात मकान के पीछे आहट सुन छत से टार्च लगाकर देखते ही किसान की गोली मार दी। फायर की आवाज सुन छत पर पहुंचे और किसान को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवाया। स्वजन ने गांव में आए बदमाशों पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं एएसपी नगर ने स्वजन से घटना की जानकारी ली है।

    खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे

    बिछवां थाना क्षेत्र के नगला पाल निवासी 30 वर्षीय किसान पुष्पेंद्र शाक्य रोजाना की तरह खाना खाने के बाद रविवार रात छत पर सोने गए थे। वहां मौजूद बड़े भाई को नीचे भेजने के बाद पुष्पेंद्र चारपाई पर लेट गए। रात साढ़े 11 बजे के करीब मकान के पीछे खेत में आहट होने पर वह उठे और टार्च की रोशनी मारी। तभी फायर हुआ और गोली पुष्पेंद्र के चेहरे पर जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।

    अस्पताल में चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घाेषित किया

    तत्काल स्वजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। घटना की जानकारी पाकर एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां मृतक के बड़े भाई और ग्रामीणों ने बदमाशों पर गोली मारने का आरोप लगाया।

    एएसपी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। गोली किसने और कैसे मारी इस संबंध में भी जानकारी की जा रही है। 

    comedy show banner
    comedy show banner