विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी की चाहत में पति का कत्लः हत्या के बाद हादसा दर्शाने के लिए सड़क पर फेंकी लाश, एक गलती से खुल गई सच्चाई!

Published: Sat, 26 Apr 2025 08:59 AM (IST)

Extra Marital Affair Murder In Mainpuri मैनपुरी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ...और पढ़ें

Mainpuri News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Mainpuri News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. सड़क हादसा दिखाने को शव फेंक दिया सिकंदराराऊ हाईवे किनारे
  2. पुलिस ने पति की हत्यारोपित महिला और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र के गांव सुन्नामई के रहने वाले लापता युवक की हत्या की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इसके बाद प्रेमी ने मौसेरे भाई के साथ पत्थर से कुचलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और सड़क हादसा दर्शाने के उद्देश्य से शव को हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में हाईवे किनारे फेंक दिया था। इस बीच महिला और उसके प्रेमी ने एटा में कोर्ट मैरिज भी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पति की हत्यारोपित पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुन्नामई निवासी 35 वर्षीय समीर की पत्नी मीरा का स्वजन से विवाद हो गया था। इसके बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ मैनपुरी नगर के मुहल्ला वंशीगोहरा में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।

30 मार्च को समीर अपने भाई सुशील के साले के पुत्र की शादी में शामिल होने के लिए बेवर क्षेत्र के गांव नगरिया गए थे। जहां से घर आने के बात कहकर वह लापता हो गए थे। इस बीच उनकी पत्नी भी बिना घर से लापता हो गई।

शुक्रवार को पुलिस द्वारा पकड़ी गई पति की हत्यारोपित पत्नी मीरा और उसका प्रेमी रिंकू चौहान। जागरण।

12 को दर्ज की पुलिस में गुमशुदगी

काफी तलाश के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो समीर की भाभी राधा देवी ने 11 अप्रैल को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जब पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि 15 अप्रैल को समीर की पत्नी मीरा ने एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोहा बादशाहपुर निवासी अपने प्रेमी रिंकू चौहान से एटा में कोर्ट मैरिज कर ली। जिसमें दो साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी करने का भी जिक्र किया गया। इसके बाद पुलिस ने जब मीरा और उसके प्रेमी रिंकू चौहान को गिरफ्तार किया तो घटना का राजफाश हो गया।

हत्या के बाद दोनों ने कर ली थी कोर्ट मैरिज

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बताया कि रिंकू से उसके प्रेम संबंध हैं और दो साल पहले दोनों ने चोरी छिपे मंदिर में शादी भी कर ली थी। पति उनके बीच बाधा बन रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

मीरा के कहने पर रिंकू अपने मौसी के पुत्र नीलेश के साथ समीर को 31 मार्च को कूलर और फ्रिज दिलाने के बहाने एटा ले गया था। जहां दोनों ने रात में उसे शराब पिलाई और नीलेश ने पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हाथरस के सिकंदराराऊ में हाइवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। अब पुलिस हत्यारोपित नीलेश की तलाश में जुटी है।

सात साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में रिंकू और मीरा के अनुसार सात साल पहले उसकी इंस्टाग्राम के माध्यम से रिंकू से दोस्ती हुई थी। फिर धीरे-धीरे बातचीत होने के बाद प्रेम संबंध हो गए। समीर पहले केरल में नौकरी करता था। परंतु कुछ दिनों से वह घर पर ही आकर रहने लगा था। जिससे वह दोनों मिल नहीं पा रहे थे। इसी वजह से मीरा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

अज्ञात में हुआ था समीर के शव का अंतिम संस्कार

एक अप्रैल को सिकंदराराऊ में हाइवे किनारे पुलिस को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। आसपास शिनाख्त होने के लिए नियमानुसार शव को 72 घंटे तक के लिए मोर्चरी पर रखा गया। शिनाख्त न होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर कुचलकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। जबकि इस मामले में मृतक की भाभी ने एसपी को कोतवाली पुलिस ने जब सिकंदराराऊ पुलिस से संपर्क कर फोटो मंगाकर स्वजन को दिखाए। इसके बाद स्वजन की ओर से शव समीर का होने की शिनाख्त की गई। पुत्र की मृत्यु की जानकारी होने के बाद मृतक की मां फूट-फूटकर रोने लगी।

ये भी पढ़ेंः

ये भी पढ़ेंः

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।