खुली जीप, फूलों की मालाएं और लहराता तिरंगा... पाकिस्तान को धूल चटाने वाले मनल चौहान का मैनपुरी में जोशीला स्वागत
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज करने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी मनल चौहान का मैनपुरी में ...और पढ़ें
HighLights
मनल चौहान का मैनपुरी में हुआ जोरदार स्वागत।
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराया।
32 गेंद में 47 रन का महत्वपूर्ण योगदान।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर जीत दर्ज करने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी मनल चौहान बुधवार दोपहर मैनपुरी पहुंचे। शहर में उनका जोशीला स्वागत किया गया। रोड शो के साथ मनल शहर में खुली जीप में भ्रमण कर रहे हैं।
बता दें उन्होंने 32 गेंद में 47 रन का योगदान दिया था। मनल के पिता सुदीप चौहान औडेन्य पड़रिया मौजा के वर्तमान प्रधान हैं। शहर के नगला जुला निवासी मनल मध्य प्रदेश के मुरैना में अपनी ननिहाल में ही रहते हैं।
लंबे समय से चंबल संभाग के लिए खेलते आ रहे हैं
मनल चौहान ने अपनी प्रतिभा से भारतीय क्रिकेट टीम में अंडर-19 में अपनी जगह पक्की की। पिता ने बताया कि मनल मुरैना में अपनी ननिहाल में रह रहे हैं। उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। क्रिकेट में हुनरमंद होने के कारण वे मध्य प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 का हिस्सा रह चुके हैं। लंबे समय से चंबल संभाग के लिए खेलते आ रहे हैं।