अंडर-19 एशिया कप में मैनपुरी के बेटे मनल चौहान की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, गांव में जश्न का माहौल
अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की, जिसमें मैनपुरी के मनल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रन की तूफानी पारी खेली।

जीत के बाद फोन पर बात करते मनल के स्वजन और मनल चौहान
HighLights
मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए।
भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप जीता।
मैनपुरी और नगला जुला गांव में जीत का जश्न।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार जीत ने हर क्रिकेट प्रसंशक का दिल जीत लिया। पाकिस्तान को हराकर भारत ने जैसे ही जीत हासिल की, मैनपुरी शहर में मनल चौहान के चाहने वालों के साथ स्वजन ने भी खुशी मनाई।
अल अमीरात में शनिवार को पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रन का लक्ष्य रखा। मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने नौवें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मनल के आउट होने के बाद अगले खिलाड़ी ने लक्ष्य प्राप्त किया। मनल ने 32 गेंद में 47 रन का योगदान दिया।
भारत की जीत की खुशी मैनपुरी में भी दिखी। मनल के गांव नगला जुला में स्वजन ने खुशी मनाई। पिता सुदीप चौहान औडेन्य पड़रिया मौजा के वर्तमान प्रधान हैं।
यह भी पढ़ें- मैनपुरी की बदहाल इंटरलॉकिंग सड़क की बदलेगी सूरत, 2.41 करोड़ की लागत से होगा आरसीसी का निर्माण