मैनपुरी की बदहाल इंटरलॉकिंग सड़क की बदलेगी सूरत, 2.41 करोड़ की लागत से होगा आरसीसी का निर्माण
किशनी नगर की जर्जर मुख्य बाजार सड़क का 2.41 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी निर्माण होगा, जिससे आवागमन की ...और पढ़ें
-1794645891926_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
किशनी की मुख्य बाजार सड़क का होगा आरसीसी निर्माण।
2.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी एक किलोमीटर सड़क।
दो महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य।
संवाद सूत्र, किशनी। वर्षों से जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों से जूझ रहे किशनी नगर के लोगों को अब आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। नगर की मुख्य सड़क को नए सिरे से आरसीसी बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। शुक्रवार से निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है। करीब दो महीने में सड़क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर की प्रमुख इंटरलाकिंग सड़क लंबे समय से बदहाल थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती थी। सड़क की खराब हालत का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ रहा था।
ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे थे। ऐसे में लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। चेयरमैन प्रतिनिधि संदीप यादव डैनी ने बताया कि 2.41 करोड़ रुपये की लागत से करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसकी चौड़ाई आठ मीटर होगी। सड़क आरसीसी की बनाई जाएगी, जिससे आवागमन सुगम हो सकेगा। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद निर्धारित दो महीने की अवधि में इसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा
यह भी पढ़ें- मैनपुरी में ऑनर किलिंग ,पिता ने झूठी शान के लिए बेटी की हत्या कर शव जलाया