अंडर-19 एशिया कप के हीरो मनल चौहान कल आएंगे घर, शानदार रोड शो से होगा स्वागत
अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत के नायक मनल चौहान का मैनपुरी में भव्य अभिनंदन होगा। 18 नवंबर को ...और पढ़ें

HighLights
मनल चौहान अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत के नायक
18 नवंबर को मैनपुरी में होगा भव्य रोड शो
सिंधिया तिराहा से आशीर्वाद वाटिका तक अभिनंदन कार्यक्रम
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अंडर-19 एशिया कप में भारत की रोमांचक जीत के हीरो रहे नगला जुला निवासी मनल चाैहान के अभिनंदन की तैयारियां पूर्ण कराई जा रही हैं।
ग्राम प्रधान पिता सुदीप सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को फोन पर मनल के साथ हुई बात के बाद उनके अभिनंदन की तैयारी आरंभ करा दी गई हैं। वे 18 नवंबर को मैनपुरी आएंगे।
यहां से होगा रोड शो
सिंधिया तिराहा से उनका रोड शो निकाला जाएगा, जो सिंधिया तिराहा से बड़ा चौराहा, सिटी पोस्ट आफिस होते हुए क्रिश्चियन तिराहा, स्टेशन रोड, भांवत चौराहा होते हुए करहल चौराहा पर पहुंचेगा। इसके बाद यहां से आशीर्वाद वाटिका में कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। मनल के पिता सुदीप चौहान औडेन्य पड़रिया मौजा के वर्तमान प्रधान हैं।
मुरैना में अपनी ननिहाल में रह रहे हैं मनल
नगला जुला निवासी ग्राम प्रधान पुत्र मनल चौहान ने अपनी प्रतिभा से भारतीय क्रिकेट टीम में अंडर-19 में अपनी जगह पक्की की। पिता ने बताया कि मनल मुरैना में अपनी ननिहाल में रह रहे हैं। उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। क्रिकेट में हुनरमंद होने के कारण वे मध्य प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 का हिस्सा रह चुके हैं। लंबे समय से चंबल संभाग के लिए खेलते आ रहे हैं।