Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भक्तों ने भगवान द्वारकाधीश संग खेली होली

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 26 Mar 2021 05:46 AM (IST)

    रंगभरनी एकादशी पर एक दर्जन झांकियों के साथ आराध्य ने शहर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने जमकर फूल और गुलाल की वर्षा की जिससे संतरंगी माहौल हो गया।

    Hero Image
    भक्तों ने भगवान द्वारकाधीश संग खेली होली

    जासं, मैनपुरी: गुरुवार को रंगभरनी एकादशी पर भक्तों ने भगवान द्वारकाधीश के डोले पर जमकर फूल बरसाए तो गुलाल की वर्षा की। इससे माहौल को संतरंगी हो गया। बैंडबाजों और झाकियों के बीच भगवान की शोभायात्रा शहर में निकाली गई। श्रद्धा का भाव राहों पर उमड़ पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रंगभरनी एकादशी पर शहर के करहल रोड स्थित द्वारकाधीश मंदिर में भव्य शोभायात्रा की शुरूआत से पहले धार्मिक कार्यक्रम हुए। भगवान द्वारकाधीश का भव्यता के साथ अलौकिक अभिषेक किया गया। सैकड़ों भक्तों ने भगवान द्वारकाधीश के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया, तो जमकर अबीर-गुलाल और फूलों की वर्षा कर दुलार लुटाया। इस दौरान मंदिर में द्वापर युग का सा माहौल दिखाई दिया।

    भगवान की निराली और मोहिनी आभा पर श्रद्धालु मोहित नजर आए। अभिषेक के बाद भगवान द्वारकाधीश को भव्य रथ पर विराजमान किया गया। आरती के बाद भगवान की शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ शुरू हुई। आयोजकों ने बताया कि द्वारकाधीश की शोभायात्रा का आयोजन सैनी हलवाई समाज द्वारा होता है। शोभायात्रा आगरा रोड, बजाजा बाजार, कटरा, लेनगंज और मदार गेट होकर मंदिर आई, जहां आरती के साथ समापन हुआ।

    राहों पर बरसी श्रद्धा

    कई झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा के स्वागत को श्रद्धालु राहों पर आतुर नजर आए। शोभायात्रा जिस राह पर बढ़ी, श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और फूल बरसाए। इस दौरान युवा और बच्चों ने गुलाल-अबीर की वर्षा कर राहों को रंग-बिरंगी कर दिया।

    पुलिस के रहे इंतजाम

    शोभायात्रा के दौरान पुलिस के चौकस इंतजाम दिखे। कई थानों के प्रभारियों के अलावा कोतवाली प्रभारी भानुप्रताप खुद पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। इस दौरान गुलाल वर्षा से पुलिसकर्मी भी नहीं बच सके।

    यह मौजूद रहे

    शोभायात्रा के दौरान रथयात्रा संयोजक केके गुप्ता, अध्यक्ष हरिश्चंद्र हलवाई, सुभाष चंद्र हलवाई, राजीव नारायण, लक्ष्मी नारायण, विनोद कुमार गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, प्रिस गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता, राजू, सचिन, दीपक गुप्ता, सब्बन बाबा, मनीष वर्मा, लव वर्मा, नारायण सर्राफ, ज्ञान गुप्ता आदि श्रद्धालु मौजूद थे।