Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेटलैंड में सारस, आइलैंड में बढ़ रहा कुनबा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jan 2022 06:00 AM (IST)

    जिले में पर्यावरण संरक्षण और सारस को नव जीवन देने को 40 किमी. क्षेत्र में विकसित किए गए सारस सर्किट के परिणाम सुखद दिखने लगे हैं। वेटलैंड में सारस और अन्य पक्षी भोजन हासिल कर रहे हैं तो आइलैंड में सहेजे गए अंडों से बच्चे भी निकल आए हैं। करहल ब्लाक के गांव सहन में वेटलैंड पर सारस के 18 बच्चों की किलकारी गूंज रही है।

    Hero Image
    वेटलैंड में सारस, आइलैंड में बढ़ रहा कुनबा

    श्रवण शर्मा, मैनपुरी: जिले में पर्यावरण संरक्षण और सारस को नव जीवन देने को 40 किमी. क्षेत्र में विकसित किए गए सारस सर्किट के परिणाम सुखद दिखने लगे हैं। वेटलैंड में सारस और अन्य पक्षी भोजन हासिल कर रहे हैं तो आइलैंड में सहेजे गए अंडों से बच्चे भी निकल आए हैं। करहल ब्लाक के गांव सहन में वेटलैंड पर सारस के 18 बच्चों की किलकारी गूंज रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में पावर हाउस के समीप से बिछिया होकर करीब 17 किमी की दूरी तय करके सोमवार सुबह जागरण टीम गांव घुसूपुर के मजरा सहन पहुंची तो यहां पर्यटकों को लुभाने के लिए बनाए गए वाच टावर पर कुछ बच्चे मिले। सड़क के दोनों ओर विकसित 375 बीघा के वेटलैंड में पानी कम था, लेकिन सारस और अन्य परिदे बड़ी संख्या में थे। आसमान में पक्षियों का गुट उड़ान भर रहा था, पानी पर पड़ रही परछाई मन को मोह रही थी। करीब 10 मिनट की उड़ान के बाद यह दल नीचे आया तो गुलाबी चोंच, पीछे का हिस्सा गुलाबी और बाहर से सफेद, अंदर से काले पंखों वाले यह परिदे मोहित करते रहे। इनके साथ यहां किग फिशर, टेल टिगो, प्लेसिस गल, ब्लैक नेंड स्टार्ड, ब्लैक आइविस, विसलिग टील, रूडी शेल्डक, पेंटेड स्टोर्क, कार्बोनेट, बारहेडेड, सोना पतारी आदि पक्षी भी यहां थे। आइलैंड से मिला जीवन

    सहन वेटलैंड में बीते साल बनाए गए दर्जन भर से अधिक आइलैंड सारसों के लिए परिवार बढ़ाने का ठिकाना भी बन गए हैं। बीते साल सितंबर में ही यहां दोनों ओर के आइलैंड पर ग्रामीणों ने सारस के 18 अंडे देखे, जिनसे बच्चों का जन्म हुआ।

    पानी से घिरा है आइलैंड

    सहन गांव में बनाए गए आइलैंड इंसानी पहुंच से दूर है। चारों ओर पानी से घिरा यह आइलैंड सारस और अन्य पक्षियों के अंडों के लिए सबसे सुरक्षित भी है। घास होने से यहां अंडे सुरक्षित रहते हैं।

    क्रें-क्रें करने लगे सारस

    वेटलैंड के एक हिस्से में एक बड़ा और दो बच्चे सारस भोजन तलाश रहे थे। जागरण टीम इनके पास पहुंचने लगी यह क्रें-क्रें करने लगे। थोड़ा आगे बढ़ने पर यह आवाज तेज हो गई, लगा किसी को पुकार रहे हैं और आगे बढ़ने पर उड़कर दूसरी ओर जा बैठे।

    सर्किट के सभी परिदों की सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है। सर्किट में आने वाले अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। यहां नुकसान से बचाने के लिए सजगता है।

    -अभिषेक भदौरिया, सहन।

    सर्किट को विकसित करने के लिए हम खुद जुटे हैं। बीते साल तमाम प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे। लगातार यहां निगाह रखी जाती है, जिससे यह उपेक्षित नहीं हो।

    -सोबरन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य।

    सर्किट के चार बीघा दायरे में कमल की पौध लगाई थी, दो माह से यहां पानी नहीं आया। इटावा ब्रांच से पानी माइनर से आता है। फिलहाल खेती के लिए किसानों ने बीच में रोक लिया है। पानी लाने को जुटे हैं।

    -अनीता देवी, प्रधान।