Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुष्प वर्षा के बीच हुआ मुनि महाराज का मंगल प्रवेश

    मैनपुरी जासं। तपाचार्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज के मंगल प्रवेश पर जैन समाज के अनुयायियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ उन्हें शहर के विभिन्न मार्गों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया। रात तक प्रवचनों के जरिए लोगों को जीवन का सत्य संदेश दिया गया।

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 13 Feb 2020 06:10 AM (IST)
    पुष्प वर्षा के बीच हुआ मुनि महाराज का मंगल प्रवेश

    जासं, मैनपुरी: तपाचार्य अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज के मंगल प्रवेश पर जैन समाज के अनुयाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ उन्हें शहर के विभिन्न मार्गों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।

    बुधवार दोपहर प्रसन्न सागर जी महाराज मुनि पीयूष सागर महाराज और पर्व सागर जी महाराज के साथ मैनपुरी नगर में पहुंचे। इससे पूर्व सुबह के समय में करहल रोड स्थित बड़ा जैन मंदिर में उन्होंने आशीर्वचन दिए। अनुयाइयों ने उन्हें श्रीफल भेंट कर उनके चरण पखारे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर में बैंड बाजों के साथ उनकी मंगल प्रवेश कार्यक्रम शुरू हुआ। जैन धर्म की पताका हाथों में लेकर घुड़सवार आगे चल रहे थे। शहर में जगह-जगह बनाए गए तोरण द्वारों पर महाराज का पुष्प वर्षा कर पूजन किया गया। पीले वस्त्रों में युवतियां और महिलाएं धार्मिक गीतों पर नाचती हुई चल रही थीं। करहल रोड, बड़ा चौराहा और सदर बाजार होते हुए कचहरी रोड पर डॉ. सुशील जैन के आवास पर पहुंचकर देर शाम यहां प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ भी निश्चित व स्थाई नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को इस सच्चाई को स्वीकारते हुए ही समाज हित के कार्य करने चाहिए। जो व्यक्ति दूसरों की पीड़ा को महसूस नहीं करता, वह मनुष्य कहलाने लायक नहीं है। इस मौके पर पं. कमल जैन, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. सुशील जैन, रुचि, शालिनी, विजय जैन, विशाल जैन, आदेश जैन, संजय जैन, अभिषेक जैन, पं. अनंत कुमार जैन, शैलेष मोदी, वंश जैन, श्रेयांस जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।