विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएनएल के नए रिचार्ज प्लान: अब सस्ती कॉल के साथ सुरक्षा भी, मैनपुरी में 1.25 लाख यूजर्स

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:24 PM (IST)

बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं, जो अब सस्ती कॉल और अधिक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बीएसएनएल के नए प्लान में दुर्घटना और साइबर सुरक्षा कवर।

  2. ₹202 और ₹2249 के प्लान में बीमा सुविधा उपलब्ध।

  3. मैनपुरी के 1.25 लाख प्रीपेड उपभोक्ता होंगे लाभान्वित।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए अब रीचार्ज पैक सिर्फ सस्ती काल और अधिक वैलिडिटी का माध्यम नहीं रहा, बल्कि सुरक्षा कवच भी दे रहा है। कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को दुर्घटना और साइबर फ्राड से आर्थिक सुरक्षा देने की नई पहल की है।

दो रीचार्ज प्लान जारी किए हैं, जिनमें बढ़ी हुई वैलिडिटी के साथ एक लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर और 10 हजार रुपये तक का साइबर फ्रॉड कवर उपलब्ध होगा।
बीएसएनएल के उप मंडल अधिकारी दिलीप सिंह चौहान ने बताया है कि निगम के स्तर से दो प्रीपेड प्लान जारी किए गए हैं। इनमें 202 रुपये के प्लान पर उपभोक्ता को 32 दिन की वैलिडिटी के साथ 300 मिनट वॉइस कॉल के लिए, पांच जीबी इंटरनेट, 100 एसएमएस के साथ बीमा सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 2249 रुपये के प्लान पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल, दो जीबी प्रतिदिन इंटरनेट, 100 एसएमएस के साथ 365 दिन की वैलिडिटी सुविधा के साथ बीमा सुविधा प्रदान की जा रही है।

स्थापना दिवस पर सुविधा

दिलीप सिंह ने बताया कि बीएसएनएल ने एक अक्टूबर को स्थापना दिवस पर सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए इस सुविधा को लागू कर दिया गया है। इसके तहत रीचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में एक लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। वहीं साइबर फ्रॉड की स्थिति में 10 हजार रुपये तक की सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

मैनपुरी में करीब 1.25 लाख प्रीपेड उपभोक्ता

मैनपुरी में बीएसएनएल के लगभग 1.25 लाख प्रीपेड उपभोक्ता इससे लाभांवित हो सकते हैं। सहायक दूरसंचार प्रबंधक वाइके सिंह का कहना है कि बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए यह पहल की है।

यह भी पढ़ें- आगरा फुटवियर उद्योग को मिला 21 हजार करोड़ का बूस्ट: 'मीट एट आगरा' में चीन, ब्राजील और ताइवान की कंपनियों को लाने की तैयारी

यह भी पढ़ें- आगरा किला: फिर से मुगल काल जैसी दिखेगी हाथी गेट की 22 फीट ऊंची दीवार, 60 लाख की लागत से काम शुरू