Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुशल राजनेता थे रामऔतार शाक्य

    By Edited By:
    Updated: Mon, 24 Sep 2012 11:45 PM (IST)

    भोगांव: विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. रामऔतार शाक्य की 11वीं पुण्य तिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों में उनका भावपूर्ण स्मरण कर उनके बताये गये मार्ग का अनुशरण करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उनके पुत्र विधायक आलोक शाक्य ने समाधि स्थल पर जाकर पुष्पाजंलि अर्पित की ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को नगर के बस स्टैण्ड चौराहा पर स्थित स्व. रामऔतार शाक्य की प्रतिमा पर विधायक आलोक शाक्य ने माल्यार्पण कर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाक्य ने कहा वह अपने पूज्य पिता के आदर्शो को अपनाकर जन सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। उनकी प्रेरणा से वह राजनीति में सिद्धांत व मूल्यों के आधार पर क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं के निदान हेतु प्रयासरत हैं।

    किशनी के विधायक ब्रजेश कठेरिया ने कहा स्व. रामऔतार शाक्य वास्तव में एक कुशल राजनेता थे। उनके राजनीतिक कौशल और बुद्धिमता का लोहा आज भी लोग मानते हैं। समाजवादी विचारों से प्रभावित रहने वाले श्री शाक्य ने हमेशा गरीबों, निर्बलों, असहायों, मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे आदर्शवादी व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर भविष्य का निर्माण करना चाहिए।

    अखिलेश शाक्य ने कहा कि स्व. शाक्य ने समाज के विभिन्न वर्गो के कल्याण के लिए जो कार्य शुरू किये थे, वह उन कार्यो को सदैव आगे बढ़ाते रहेंगे। इससे पूर्व स्व. शाक्य की प्रतिमा पर सपा जिला सचिव ओमशरण यादव, जयसिंह कश्यप, सुखवीर यादव, अजीत यादव, धर्मेन्द्र यादव, जयपाल यादव, धनवेश यादव, डॉ. मनोज दीक्षित नगेन्द्र यादव, सुबोध यादव, केपी यादव, सिन्टू शाक्य, रवनीश दुबे, राघवेन्द्र चौहान, सूरज बौद्ध, उपदेश शाक्य, अजय यादव, हेमेन्द्र यादव, टिन्नी, रामदत्त यादव, राधेश्याम यादव, उत्कर्ष शाक्य, रिन्टू शाक्य, मेवाराम शाक्य, अब्दुल सलाम, बबलू रायजादा आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    भोगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे स्व. रामऔतार शाक्य की 11वीं पुण्यतिथि पर देवी रोड बाईपास स्थित समाधि स्थल पर श्री शाक्य के युवा विधायक पुत्र आलोक शाक्य, सुखवीर यादव, टिन्नी यादव, अनीता दिवाकर, ओमशरण यादव, नीरज शाक्य, मनीष कुमार, तिलक सिंह, मुकेश यादव आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर