विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिलीपींस की रोमारिका बनीं बुंदेलखंड की बहू, महोबा के आवाज नामदेव पर आया दिल, बुंदेली भोजन व आतिथ्य की मुरीद

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:44 PM (IST)

महोबा के आवाज नामदेव ने फिलीपींस की रोमारिका से कोर्ट मैरिज की, जिससे रोमारिका बुंदेलखंड की बहू बन गईं। रोमारिका ...और पढ़ें

रोमारिका के साथ मौजूद आवाज नामदेव। स्वयं

रोमारिका के साथ मौजूद आवाज नामदेव। स्वयं 

HighLights

  1. महोबा के आवाज नामदेव ने फिलीपींस की रोमारिका से शादी की

  2. रोमारिका बुंदेलखंड की बहू बनकर बुंदेली खानपान से प्रभावित हुईं

  3. यह अनोखी शादी महोबा जिले में खूब सुर्खियां बटोर रही है

जागरण संवाददाता, महोबा। प्यार सरहद नहीं देखता। प्यार के आगे हर सरहदें छोटी पड़ जाती हैं। फिलीपींस की रोमारिका का प्यार कुछ ऐसा ही है। करीब चार साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद रोमारिका ने महोबा के युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

इसके साथ ही वह बुंदेलखंड की बहू बन गईं। विदेशी बहू बुंदेली खानपान और आतिथ्य की मुरीद हो गईं। दीपावली के बाद दोनों फिलीपींस चले जाएंगे।

मुहल्ला बंधान वार्ड निवासी 28 वर्षीय आवाज नामदेव ने बताया कि उन्होंने आनलाइन नौकरी के लिए आवेदन किया था। 2022 में वह फिलीपींस गए। वहां एलकम शहर में कैरेबियन क्रूज नाम की एक अमेरिकी कंपनी के रेस्टोरेंट में काम करने लगे और फिर सुपरवाइजर बने। यहां उनकी मुलाकात रोमारिका से हुई।

Philippines Woman Romarica 1

वह हाउसकीपिंग में टेलीफोन आपरेटर का काम करती हैं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह रोमारिका के स्वभाव और सादगी से प्रभावित हो गया। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिसंबर 2025 में दोनों महोबा आए और घर पहुंचे। पारंपरिक बुंदेली व्यंजन जैसे चने की भाजी, भतुआ के पराठे और भटे का भर्ता परोसा गया।

रोमारिका ने कहा-भारत बहुत अच्छा देश है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। खुले दिल से लोगों का स्वागत करते हैं। पांच अक्टूबर को दोनों ने महोबा में कोर्ट मैरिज कर ली।

आवाज ने बताया कि दीपावली के बाद वह दोनों फिलीपींस चले जाएंगे। पिता रामऔतार नामदेव व मां विष्णुकांति इससे खासे खुश हैं। जिले में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है और विदेशी बहू को देखने के लिए उनके घर पर भीड़ उमड़ रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान

यह भी पढ़ें- दिल्ली से प्रयागराज-वाराणसी जा रहा था कोडीन सीरप.. 2.95 करोड़ की 25000 शीशियों के साथ आरोपित कानपुर से गिरफ्तार