विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से प्रयागराज-वाराणसी जा रहा था कोडीन सीरप.. 2.95 करोड़ की 2500 शीशियों के साथ आरोपित कानपुर से गिरफ्तार

Published: Fri, 09 Oct 2026 03:53 PM (IST)

कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने बाबूपुरवा से एक युवक को 2.95 करोड़ रुपये के प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की 2500 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में 2.95 करोड़ के कोडीन सीरप के साथ युवक गिरफ्तार

  2. दिल्ली से फर्जी बिल्टी पर वाराणसी-प्रयागराज भेजा जा रहा था सीरप

  3. एंटी नारकोटिक्स टीम ने बाबूपुरवा से तस्कर को दबोचा

जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप की तस्करी करने वाले एक युवक को एंटी नारकोटिक्स टीम ने शुक्रवार को बाबूपुरवा के ढकनापुरवा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो करोड़ 95 लाख की कीमत की 2500 शीशियां बरामद हुईं।

यह शीशियां नई दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित नोवोट्रिक्स लाइफसाइंसेस नाम की फर्म से फर्जी बिल्टी पर वाराणसी और प्रयागराज भेजी जा रही थी। कुछ दिन पहले भी इसी फर्म की कोडीनयुक्त सीरप की शीशियां प्रयागराज में पकड़ी जा चुकी हैं।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अयनुद्दीन के मुताबिक, आरोपित ने अपना नाम मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के मगरपट्टी निवासी मिहिर कुमार ठाकुर बताया है। वर्तमान में बर्रा दो बिहारी पुरवा में रह रहा था। उसने बताया कि 2500 शीशियां प्रतिबंधित कोडीनयुक्त सीरप टर्बो-टी के नाम से हैं। वह फर्जी बिल्टी व बिल बनाकर ट्रांसपोर्ट के जरिये प्रयागराज व वाराणासी समेत जिलों में सप्लाई करनी थी।

यह शीशियां सहयोगियों के माध्यम से नई दिल्ली की फर्म से हनुमान ट्रेडर्स कोटवा सारनाथ वाराणसी भेजने के लिए मंगवाई गई थी। कुछ माल प्रयागराज में पकड गया था। उसके बाद बचा हुआ माल शहर मर स्थित राजधानी इंटरस्टेड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड से वाराणसी जाना था। शीशियां राजधानी ट्रान्सपोर्ट से उठवाकर गोदाम में रखवा दिया गया था। मामले में आरोपित के खिलाफ बाबूपुरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।