विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banda News: टूटा दुखों का पहाड़; बारिश में मकान ढहने से पिता की मौत, मलबा हटाते बेटा सर्पदंश का शिकार

By shiv kumar jadon Edited By: Anurag Shukla1
Published: Sat, 26 Jul 2025 06:41 PM (IST)

महोबा में दो दिन से हो रही बारिश की वजह से ग्राम बसौठ में कच्चा मकान ढह गया। इससे वृद्ध ...और पढ़ें

महोबा में बारिश में मकान ढहने से पिता की मौत।
महोबा में बारिश में मकान ढहने से पिता की मौत।

संवाद सूत्र, जागरण, खरेला(महोबा)। महोबा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले बारिश में मकान गिर गया। उसमें पिता की दबकर मौत हो गई। जब बेटा पिता को मलबे से निकालने लगा तो वह सर्पदंश का शिकार हो गया।

दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के थाना खरेला क्षेत्र के ग्राम बसौठ में बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं पिता को निकालते समय पुत्र को सर्प ने काट लिया। फिलहाल पुत्र की हालत में सुधार है। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। प्रभारी तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

ग्राम बसौठ निवासी 60 वर्षीय लल्लूराम शुक्रवार की रात्रि अपने घर पर लेटे थे। तभी बारिश के चलते कच्चा मकान ढह गया और वह उसके मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर स्वजन व पड़ोसी एकत्र हो गए और मशक्कत के बाद वृद्ध को मलबे के बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं मलबे से पिता को निकालने दौरान पुत्र खेमचंद्र को सर्प ने काट लिया। उसे उपचार के लिए मुस्करा हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। बताया गया है कि दिवंगत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था और दो पुत्र भी उसके साथ मजदूरी करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मकान गिरने से हजारों की गृहस्थी, अनाज सहित अन्य सामान नष्ट हो गया।

थानाध्यक्ष खरेला सुषमा चौधरी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी तहसीलदार चरखारी हेमकांत त्रिपाठी ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। घटना से दिवंगत की पत्नी राजकुमारी, पुत्र देवसिंह व खेमचंद्र का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।