विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महोबा में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी 'दो बूंद जिंदगी की'

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:25 PM (IST)

महोबा में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष के 1.35 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।  

बैठक में मौजूद डीएम प्रभास कुमार समेत अन्य अधिकारी। जागरण

बैठक में मौजूद डीएम प्रभास कुमार समेत अन्य अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. महोबा में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।

  2. 1.35 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य।

  3. जनगणना-2027 के लिए पोर्टल पर लॉगिन कराने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, महोबा। डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। बताया गया कि वर्ष 2026 का द्वितीय पल्स पोलियो अभियान 22 नवंबर से प्रारंभ होगा। पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 681 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी।

इसके बाद 23 से 27 नवंबर तक 277 टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाएंगी। इस अभियान में कुल 1,35,806 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। अभियान के दौरान 1,75,910 घरों का भ्रमण किया जाएगा। इसके लिए 15 ट्रांजिट टीमें, 10 मोबाइल टीमें तथा 95 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ईंट-भट्टों, स्टोन क्रेशरों, घुमंतू एवं प्रवासी आबादी, निर्माण स्थलों, मेलों, रेलवे स्टेशनों तथा बस स्टैंडों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 5 साल की उम्र में पोलियो ने छीनी थी पैर की ताकत, हौसले से बने ‘गोल्डन ब्वॉय’; जापान में ब‍िहार के शैलेश ने रचा इतिहास

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि घर-घर जाने वाली प्रत्येक टीम भ्रमण के दौरान परिवार के किसी सदस्य को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना के लिए https://se.census.gov.in पोर्टल पर अनिवार्य रूप से लागिन कराएगी। इसकी समीक्षा प्रतिदिन सायंकालीन बैठक में की जाएगी। उन्होंने आईसीडीएस, पंचायत राज, नगर पालिका व बेसिक शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स में छाईं मोना अग्रवाल, पोलियो की चुनौती को पछाड़कर जीते 2 स्वर्ण; समापन समारोह में थामेंगी तिरंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।