Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवार फांदकर घर में घुसा और पड़ोस की महिला से अश्लीलता करने लगा युवक, FIR दर्ज

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 03:08 PM (IST)

    महोबा के खरेला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक महिला ने आरोप लगाया है कि अशोक नामक एक युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

    Hero Image
    दीवार फांदकर घर में घुसे पड़ोसी ने महिला से की अश्लीलता। जागरण

    जागरण संवाददाता, महोबा । दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने घर में सो रही महिला के साथ अश्लीलता कर दी। उसके शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    थाना खरेला के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि दो सितंबर की रात्रि वह घर में सो रही थी। जबकि उसके पति खेत की रखवाली करने गए थे। तभी रात्रि करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला अशोक घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया।

    महिला ने युवक को पहचाना

    आराेपित ने उसकी चादर खींच ली और अश्लील हरकतें करने लगा। तभी उसने अशोक को पहचान लिया तो वह गालियां देने लगा और मारने के लिए चप्पल उठा ली। उसके शोर मचाने पर अशोक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

    उसने सूचना अपने पति को दी और मौके पर पड़ोसी एकत्र हो गए। पीड़िता ने तहरीर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष खरेला सुषमा चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner