उरई में हादसा या हत्या! लगातार रो रही थी डेढ़ साल की बच्ची, चुप नहीं हुई तो मां ने पीटा, मौत
महोबा में एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लगातार रोने पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने ससुर ...और पढ़ें

HighLights
मां ने डेढ़ साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला।
बच्ची के लगातार रोने से नाराज थी आरोपी मां पूजा।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, महोबा। बच्ची के लगातार रोने से नाराज मां ने उसे इतना मारा कि वह अचेत हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित मां के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अजनर के ग्राम भगारी निवासी छिद्दू ने बताया कि उसकी बहू पूजा करीब छह माह से अपने मायके मुहल्ला चिंतेपुरा कस्बा चरखारी में छोटी बेटी डेढ़ वर्षीय खुशी उर्फ आराध्या के साथ रह रही थी। तीन नवंबर की शाम करीब चार बजे वह रोने लगी तो बहू ने उसे मारा, जिसके वह वह चुप हो गई।
शाम करीब सात बजे जब पूजा का भाई दीपक व मां फूला खेत से वापस आए तो आराध्या अचेत तख्त पर पड़ी थी और पूजा चुपचाप बैठी थी। इस पर ये लोग बच्ची को चिकित्सालय ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। उसके गले और गाल में निशान मिले थे।
ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पूजा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पूजा की शादी ग्राम बघारी नौगांव मध्य प्रदेश में हुई थी। उसकी पांच बेटियां थीं, जिनमें से 13 वर्षीय परी की मौत हो चुकी है। पूजा अपनी चार बेटियों 10 वर्षीय गुंजन, 6 वर्षीय काव्या, 3 वर्षीय अव्या और डेढ़ वर्षीय वर्षीय आराध्या के साथ मायके में रह रही थी। आरोपित का पति रमेश करीब 30 साल से दिल्ली में प्लंबर का काम करता है और 6 माह पहले पूजा को बच्चों समेत मायके छोड़ गया था।
क्षेत्राधिकारी तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक जांच में सामने आया है कि बच्ची के रोने पर उसकी मां द्वारा उसे मारा गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।