Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महोबा में बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर श्रमिक की मौत

    By abhisek dwivedi Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Sat, 26 Jul 2025 12:49 PM (IST)

    महोबा में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिरने से 50 वर्षीय लल्लूराम कुशवाहा की मृत्यु हो गई। वह रात में सो रहे थे तभी मकान का हिस्सा उन पर गिर गया। परिवार वालों ने उन्हें मलबे से निकाला और अस्पताल ले गए जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

    Hero Image
    महोबा में कच्चा घर गिरने से एक व्यक्ति की मौत।

    जागरण संवाददाता, महोबा। बारिश में कच्चे और जर्जर मकान गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक और कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सोने के दौरान हादसा हुआ। 

    जिले में शुक्रवार की सायं से रुक-रुककर हाे रही बारिश से जहां मौसम खुशगवार हुआ तो वहीं आफत की तस्वीर भी नजर आयी। शहर सहित ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। थाना खरेला क्षेत्र के ग्राम बसौठ निवासी 50 वर्षीय लल्लूराम कुशवाहा शुक्रवार की रात्रि रोजाना की तरह खाना खाकर सो गए थे। तभी तड़के बारिश के चलते मकान का कुछ हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह मलबे में दब गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकान गिरने की आवाज सुनकर स्वजन ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र लाए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष खरेला सुषमा चौधरी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दिवंगत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।