Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाआरती : दिव्यतापूर्वक संपन्न की गई मातारानी की आरती

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 05 Jun 2022 06:01 PM (IST)

    महाआरती दिव्यतापूर्वक संपन्न की गई मातारानी की आरती

    Hero Image
    महाआरती : दिव्यतापूर्वक संपन्न की गई मातारानी की आरती

    महाआरती : दिव्यतापूर्वक संपन्न की गई मातारानी की आरती

    जागरण संवाददाता, महोबा : भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा चरखारी के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ड्योढ़ी दरवाजा में महाआरती दिव्यता पूर्वक संपन्न की गई। साधना के शुभारंभ में गुरुवर व मां आदिशक्ति जगदंबा के जयकारे लगवाए गए। शंखध्वनि करते हुए दिव्य मंत्रों से महाआरती क्रम को पूर्ण किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगठन के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने कहा कि हमें समर्पण भाव से संगठित होकर छुआछूत जातिवाद, वैमनष्यता से दूर रहते हुए समाज में जनजागरण के कार्यों को पूर्ण करना है। पुरुषार्थी बनकर अनीति अन्याय अधर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना है, हम एक चेतनावान गुरु के शिष्य हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया ने कहा कि गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं के प्रति समर्पित रहते हुए धर्म-राष्ट्र- मानवता की सेवा के लिए हर क्षण तत्पर रहना है। महिला संगठन की जिला उपाध्यक्ष कु. संध्या कुशवाहा ने कहा कि बहनों को शक्ति को जागृत करते हुए युग परिवर्तन में अपने जीवन को समर्पित करना है यह परिवर्तन का काल है, इतिहास साक्षी है कि युग परिवर्तन की यात्रा में नारी शक्ति का योगदान रहा है। चरखारी तहसील उपाध्यक्ष बलराज सिंह ने भी अपने विचार रखे। तहसील अध्यक्ष छोटे सिंह राजपूत ने सभी का आभा जताया। इस दौरान लक्ष्मी, गीता, मोनू सिंह, गोविंद, सत्येंद्र, लखनलाल, जागेश्वर सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।