एक नजर
ववव वव वव वव वववव वववव वव वव

एक नजर
आठ में से चार वादों का हुआ निस्तारण
महोबा: सोमवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय में आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने बताया कि आयोजित हुई विशेष लोक अदालत में चिंहित आठ वादों में से चार वादों का निस्तारण किया गया। जासं
स्मृति चिह्न देकर दी विदाई
कुलपहाड़ (महोबा): सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलपहाड़ दिव्यकांत राठौर व सिविल जज जूनियर डिवीजन महोबा अर्पिता सिंह को जनपद महोबा से गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। जिला शासकीय अधिवक्ता हिमांशु मणि सोनी ने अपने आवास पर विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर बार अध्यक्ष भारत सिंह यादव, श्याम किशोर एडवोकेट, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, बृजेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे। संस
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।