शादी के बाद मायके वाले लड़की को नहीं कर रहे विदा, ससुर ने दी तहरीर
शादी के बाद अब मायके वाले लड़की को नहीं कर रहे विदा ससुर ने दी तहरीर ...और पढ़ें

शादी के बाद मायके वाले लड़की को नहीं कर रहे विदा, ससुर ने दी तहरीर
संवाद सहयोगी, कुलपहाड़ (महोबा): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन जैतपुर में कराई गई शादी के बाद चार दिन ससुराल में रह कर मायके गई लड़की को अब मायके वाले विदा नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत विवाहिता के ससुर ने थाने में की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढ़ारी निवासी बैजनाथ रैकवार के पुत्र जशोदा नंदन का संबंध जैतपुर के खंदिया पुरा निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री गायत्री के साथ तय हुआ था। जिसकी शादी 10 जून को जैतपुर ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। लड़की की विदाई होने पर चार दिन ससुराल में रहने के बाद लड़की पक्ष के लोग मायके ले गए। कुछ दिनों बाद लड़का पक्ष दोबारा लड़की को लेने जैतपुर गए, तो लड़की के पिता ने भेजने से मना कर दिया। जिसकी पंचायत बैठाई गई, लेकिन लड़की वाले भेजने को राजी नहीं हुए। जिसकी शिकायत लड़के के पीड़ित पिता ने कुलपहाड़ थाने में की। कहा कि दोनों पक्ष का पूरा इंतजाम व शादी का खर्चा उसने स्वयं उठाया था। लड़की को जेवर आदि भी चढ़ाया गया था, जिसमें लगभग 80 हजार रुपये खर्च हो गया था। पीड़ित पिता ने मांग की है कि अगर लड़की को ससुराल नहीं भेजना है, तो हमारा चढ़ाए का जेवर व खर्चा वापस दिलाया जाए। मुढ़ारी हल्का इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। समझा बुझाकर बात नहीं बनती है, तो यह मामला आगे कोर्ट का है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।