मेले में चाउमीन, आइसक्रीम खाने के बाद आठ लोग बीमार
जागरण संवाददाता महोबा डाक बंगला मैदान में आयोजित मेला घूमने गए बच्चों समेत आठ लोग चाउमीन

जागरण संवाददाता, महोबा : डाक बंगला मैदान में आयोजित मेला घूमने गए बच्चों समेत आठ लोग चाउमीन और आइसक्रीम खाकर घर आ गए। देर रात सभी को उल्टी दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।
झांसी के मुहल्ला शहर बाजार निवासी 46 वर्षीय परवेज, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नूरजहां उनके पुत्र 10 वर्षीय अर्सलान और आठ वर्षीय असफान रिश्तेदारी में मुख्यालय के मुहल्ला समद नगर निवासी आशिफ के यहां आए थे। मंगलवार की रात छह वर्षीय अफजल, 11 वर्षीय मुदस्सिर, 40 वर्षीय पीर मोहम्मद, 42 वर्षीय आशिफ के साथ सभी लोग डाक बंगले में लगे मेगा ट्रेड फेयर मेला घूमने के लिए गए थे। मेले में सभी लोगों ने चाउमीन और आइसक्रीम खाई और खरीदारी की इसके बाद सभी लोग घर आ गए। देर रात सभी को अचानक उल्टी दस्त होने लगी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डा. विष्णु गुप्ता ने सभी का उपचार किया। बुधवार दोपहर को सभी की छुट्टी कर दी गई। डाक्टर ने बताया कि हो सकता है कि अशुद्ध खाद्य पदार्थ खाया होगा। जिसके कारण सभी को फूड प्वाइजनिग हो गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।