महोबा में नाबालिग को गर्भवती करने वाला भाजपा नेता महिला सहित गिरफ्तार
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में सदर विधायक व एसपी के निर्देश पर आरोपी सहित दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महोबा (जेएनएन)। नाबालिग के साथ रेप के बाद उसका एमएमएस बनाकर महीनों शारीरिक शोषण करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता को आज गिरफ्तार कर लिया गया। रेप के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने के कारण मामले ने तूल पकड़ा।
किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में सदर विधायक व एसपी के निर्देश पर आरोपी सहित दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाजपा का जिला का पदाधिकारी है, हालांकि उसके दुष्कर्म में फंस जाने के बाद पार्टी ने इस बात का खंडन किया है।
मामले में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हेमू राजा व रीता देवी को हिरासत में लिया है। आरोपी हेमू राजा भाजपा का जिला उपाध्यक्ष है। हालांकि भाजपा के मीडिया प्रभारी नीरज रावत का कहना है कि इस तरह का कार्य करने वाला पार्टी का पदाधिकारी नहीं हो सकता। पार्टी में वह शामिल नहीं है।
भाजपा नेता ने नाबालिग छात्रा से रेप कर बनाया एमएमएस, छात्रा गर्भवती
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता ने एक नाबालिग लड़की के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म किया। लड़की के गर्भवती होने के बाद अब सक्रिय हुई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पहले पीडि़ता को भगाने वाली पुलिस अब न्याय दिलाने की बात कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष हमराजा ने खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पीडि़ता अपने स्कूल की एक सीनियर बातों में आकर उसके साथ एक होटल में गई थी। जहां पर किशोरी से भाजपा के नगर उपाध्यक्ष ने अच्छे स्कूल में दाखिला कराने का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बीते तीन महीने से दुष्कर्म कर रहा था। इसी दौरान नाबालिग के गर्भवती होने से मामला सामने आ गया। आरोपी तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। गर्भ ठहरने के बाद जब मां को पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई न होने पर उसने एसपी से गुहार लगाई है। महिला आयोग के साथ ही पीएम व सीएम को भी पत्र भेजा है।
चरखारी क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी राजकीय कन्या इंटर कालेज चरखारी में कक्षा 8 की छात्र है। पुत्री की दोस्ती एक युवती से हो गई थी। चार माह पूर्व युवती बेटी को बहला फुसलाकर महोबा के एक व्यक्ति के पास ले गई। एक होटल में युवक ने बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा। युवक ने वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर उसके साथ तीन माह तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने पर जानकारी हुई। बताया कि चरखारी कोतवाली जाने पर पुलिस ने भगा दिया। एसपी अधीक्षक अनीस अहमद ने पीडि़ता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, पूरे मामले की जांच होगी, दोषी बच नहीं पाएगा।
नाबालिग किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने सीनियर छात्रा सहित देह व्यापार से जुड़ी एक महिला सहित दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 506, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पांच माह की गर्भवती हो गई किशोरी
बुंदेलखंड के महोबा में सत्ता के दरिंदे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिससे शासन ही नही मानवता भी शर्मसार हो जाये। समाज में भगवा भेष में छिपे इस दरिंदे ने एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया। भगवा मयी दरिंदे की यह करतूत यहीं नहीं थमी बल्कि उसने छात्रा का एमएमएस बनाकर शारीरिक शोषण का खाका तैयार कर डाला। 13 वर्ष की उम्र में 5 माह का गर्भ लिए परेशान छात्रा ने पुलिस अधीक्षक महोबा से न्याय की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: एटा में नशीली बर्फी खिलाकर महिला से दुष्कर्म, बनाया गया एमएमएस
महोबा जिले के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के जीजीआईसी इंटर कालेज में कक्षा 8 में पढऩे वाली एक नाबालिग किशोरी अपनी ही सीनियर छात्रा के साथ गांव आती जाती थी।
यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद में दुष्कर्म पीडि़ता पर एसिड अटैक, बेहद गंभीर
तभी सीनियर छात्रा अपने एडमिशन के बहाने अपने साथी हेमराजा के साथ मुख्यालय ले आयी।यहां आरोपी भाजपा का नगर उपाध्यक्ष हमराजा ने नाबालिग लड़की को कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म कर डाला।
यह भी पढ़ें: बिहार की किशोरी को फर्रुखाबाद में 50 हजार में बेचा
इतना ही नहीं आरोपी ने इसमे सहयोगी सीनियर छात्रा के साथ मिलकर किशोरी का अश्लील एमएमएस बनाया। किशोरी का हमेशा के लिये शारीरिक शोषण करने के लिए और पुलिस से शिकायत न करने के लिए एमएमएस का भय दिखाना शुरू कर दिया। साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पांच महीने तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बना दिया।