संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
धानी बाजार में सतीश अग्रहरि नामक एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में कुंडी से लटका हुआ पाया गया। वह मुंबई में मजदूरी करता था और 15 दिन पहले ही घर लौटा था। पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता रहता था जिससे वह परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, धानी। धानी बाजार निवासी सतीश अग्रहरि की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सतीश का शव कमरे में कुंडी से लटका मिला। धानी बाजार निवासी सतीश अग्रहरि जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में रह कर मजदूरी का काम करता था। वह 15 दिन पूर्व मुंबई से घर पर आया था।
वह यहीं पर रह कुछ काम करना चाहता था। सतीश व उसकी पत्नी सुमन में विगत कुछ दिनों से आए दिन विवाद होता रहता था। अक्सर पति पत्नी में मारपीट होती रहती थी। फिर पत्नी चौकी पर शिकायत कर आए दिन उसे बैठाती थी, जिससे सतीश तंग आ गया था।
सतीश अपने आप को कमरे में बंद कर सो गया था। पत्नी मंगलवार की सुबह आठ बजे जब वह घर में झाडू लगा रही थी कि जंगला से देखी कि पति का कुंडी से शव लटक रहा था। सुमन ने इसकी सूचना स्थानीय चौकी पर दिया।
मौके पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज सत्यप्रकाश सिंह व चौकी धानी के अरविंद यादव व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर फारेसिंक टीम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फांरेसिक टीम के उपनिरीक्षक रितिक पांडेय ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर कर कमरे की गहन जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।