यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: महराजगंज में सीओ अनुज कुमार सिंह को मिली धमकी, PMO का सचिव बनकर किया फोन, मुकदमा दर्ज
खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का सचिव बताते हुए ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के लिए फरेंदा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का सचिव बताते हुए ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी के लिए फरेंदा सीओ अनुज कुमार सिंह को धमकी देने वाले पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित ने ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीओ को पद से हटाने की धमकी भी दी है।
सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव में सरकारी बैटरी चोरी हो गई थी। इस मामले में एक सप्ताह से उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन किया जा रहा है। फोन करने वाला खुद को पीएमओ कार्यालय का सचिव बता रहा है, और आदेशात्मक लहजे में ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी का आदेश दे रहा है। जब मैंने उसकी बात मानने से इन्कार किया तो, उसने पद से हटाने की भी धमकी दी। इस मामले में फरेंदा थाने में दो मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
