विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज के फरेंदा सीट कांग्रेस को देने पर सहमति, नौतनवा-पनियरा पर फंसा पेंच

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:10 PM (IST)

सपा और कांग्रेस के बीच आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है, जिसमें महराजगंज की फरेंदा सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बन गई है। कांग्रेस नौतनवा, पनियरा सहित कई अन्य सीटों पर भी अपना दावा पेश कर रही है, जिसमें एक राष्ट्रीय महिला नेता को चुनाव लड़ाने की तैयारी है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. महराजगंज की फरेंदा सीट कांग्रेस को देने पर सहमति।

  2. कांग्रेस नौतनवा, पनियरा सहित कई अन्य सीटों पर दावा।

  3. राष्ट्रीय महिला नेता को नौतनवा से लड़ाने की तैयारी।

विश्वदीपक त्रिपाठी, महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की बातचीत में फरेंदा सीट कांग्रेस को देने पर सहमति बन गई है। कांग्रेस जिले की नौतनवा और पनियरा सीटों पर भी दावा कर रही है। पार्टी एक राष्ट्रीय स्तर की महिला नेता को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है। यदि वह सहमति देतीं हैं तो नौतनवा सीट कांग्रेस को मिल सकती है।

ऐसा नहीं होने पर पार्टी नौतनवा छोड़कर पनियरा सीट पर दांव लगाएगी। बीते लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 40 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त मिली थी। सीट बंटवारे की चर्चा में पार्टी इन सभी सीटों पर अपना स्वाभाविक हक जता रही है। फरेंदा से 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी विधायक चुने गए थे।

उन्होंने भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 1,227 वोट से हराया था। सपा प्रत्याशी शंखलाल मांझी चौथे स्थान पर थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्रवार वोटों के आकलन में भी कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक वीरेंद्र चौधरी को फरेंदा में बढ़त मिली थी। आजादी के बाद से हुए चुनावों में कांग्रेस फरेंदा सीट पर आठ बार जीती है। भाजपा प्रत्याशी चार बार जीते, जबकि 2015 के उपचुनाव में सपा ने सीट हासिल की थी।

गोरखपुर शहर, बांसगांव और सहजनवा पर कांग्रेस का दावा
गोरखपुर शहर सीट कांग्रेस को देने पर सपा सहमत है। कांग्रेस बांसगांव और सहजनवा सीटें भी मांग रही है, लेकिन इन पर सहमति नहीं बनी है। देवरिया जिले की रुद्रपुर और बरहज सीटों पर भी कांग्रेस ने दावा किया है।

यह भी पढ़ें- बिना गन्ना आवंटन के शुरू हुआ बॉयलर पूजन, गड़ौरा चीनी मिल पर सस्पेंस बरकरार

कुशीनगर जिले की फाजिलनगर, पड़रौना और कुशीनगर शहर सीटों पर बातचीत जारी है। सिद्धार्थनगर जिले की बांसी, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज सीटें कांग्रेस मांग रही है। बांसी पर लगभग सहमति बन गई है। बस्ती की हरैया और संतकबीरनगर की खलीलाबाद सीट पर भी दोनों दलों के बीच चर्चा हुई है।

यह भी पढ़ें- भारत के अनुदान से बनेगी मोतिहारी-सर्लाही LPG पाइपलाइन, 30 अरब रुपये आएगी लागत




कांग्रेस गठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार है। शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के अनुरूप काम किया जाएगा। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी की तैयारी है। सभी 2080 बूथों का गठन कर सूची पार्टी नेतृत्व को सौंप दी गई है।

-

-विजय सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।