आदिकाल से मानव सभ्यता के सहयोगी हैं पेड़-पौधे
महराजगंज: डा.भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम व राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा.विनोद कुमार पाल के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य डा.विनोद कुमार पाल ने बताया कि पर्यावरण को बनाए रखने में पेड़-पौधों का अत्यधिक महत्व है। पेड़-पौधे आदि काल से मानव सभ्यता के सहयोगी रहे हैं, लेकिन आधुनिक सभ्यता ने इनके महत्व को कम कर दिया है, जिसका परिणाम भयंकर होता दिखाई दे रहा है। इसलिए अपने बेहतर भविष्य के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि हम खुशहाली के रास्ते पर चल सके। बिना पर्यावरण संरक्षण के हम कोई विकास नहीं कर सकते। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश कुमार यादव ने किया। डा. मोहम्मद समीम, डा. सत्य प्रकाश, डा. प्रेरणा पाठक, डा. अशोक कुमार गुप्ता, डा. अमित कुमार, डा. हरेराम यादव, डा. चंदन कुमार, महेंद्र चौधरी व मनोज कुमार के साथ छात्र मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।