शादी के विरोध में किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, महराजगंज में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
महराजगंज में एक किशोरी शादी की बात से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। परिवार उसकी मृत बहन के ...और पढ़ें
HighLights
किशोरी शादी की बात से नाराज होकर टावर पर चढ़ी।
परिवार मृत बहन के पति से शादी कराना चाहता था।
घंटों समझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित उतारा गया।
संवाद सूत्र, झुलनीपुर, (महराजगंज)। बहन की मृत्यु के बाद परिवार में बहनोई से शादी कराने की चल रही थी बात से नाराज एक किशोरी रविवार सुबह निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
घंटों समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि किशोरी का इंस्टाग्राम के माध्यम से बरगदवा के शीशगढ़ निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था। वह उसी युवक से शादी करना चाहती थी। इस बीच, उसकी बड़ी बहन की मृत्यु के बाद परिवार में किशोरी का विवाह बहनोई से तय करने की बात होने लगी।
किशोरी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी और लगातार विरोध कर रही थी। पारिवारिक तनाव के बीच विरोध जताने के लिए वह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें- रोहाना का मोबाइल लखनऊ भेजा, विदेशी संपर्कों और यात्राओं की जांच तेज
आखिरकार लोगों की कोशिशों से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि किशोरी को टावर से उतार लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- महराजगंज के बाबूलाल ने गौपालन से बदली किस्मत, बने आत्मनिर्भरता की मिसाल