विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में केरल से लौटे सुरेंद्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:40 PM (IST)

केरल से तीन दिन पहले घर लौटे 45 वर्षीय सुरेंद्र सहानी की महराजगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. केरल से लौटे सुरेंद्र सहानी की सड़क हादसे में मृत्यु।

  2. महराजगंज के पिपरा कल्याण में दो बाइकों की भिड़ंत हुई।

  3. घायल सुरेंद्र ने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ा।

संवाद सूत्र (सिंदुरिया) महराजगंज। केरल से तीन दिन पहले ही घर लौटे 45 वर्षीय सुरेंद्र सहानी की बुधवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पिपरा कल्याण के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था, लेकिन वहां ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार हरिहरपुर टोला अकतहवा निवासी विशाल भी घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।

चौक नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो (तकरारी) निवासी सुरेंद्र सहानी बुधवार को सिंदुरिया में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर सामान पहुंचाने गए थे। केरल में रहने के दौरान दोस्त ने उन्हें घर लौटते समय कुछ सामान दिया था। सामान पहुंचाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पिपरा कल्याण के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया और स्वजन को हादसे की जानकारी दी। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

स्वजन उन्हें मेडिकल कालेज ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मृत्यु हो गई। सुरेंद्र की मृत्यु से पत्नी अंजू और दोनों बेटे राहुल व शेषमणि का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बेटे अविवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में ट्यूशन से लौट रहे मासूम पर काल बनकर टूटी पिकअप, बहन के सामने चली गई जान

ऐसे में परिवार के एकमात्र सहारे की मौत से उनके सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।