महराजगंज में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
महराजगंज में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल ...और पढ़ें

बाएं से मृतक हिमांशु और जगदीश चौधरी की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
सिसवा बाजार और आनंदनगर में हुए दो हादसे।
हादसों में एक बुजुर्ग सहित दो की हुई मौत।
दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दो अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग सहित दो की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो युवक घायल हैं। एक हादसा सिसवा बाजार व दूसरा आनंदनगर में हुआ है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार को दिन में नगर पालिका के गांधी नगर वार्ड में सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर महिला अस्पताल के सामने हादसा हुआ। सिसवा से निचलौल की ओर जा रही पिकअप और विपरीत दिशा से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार हिमांशु (निवासी शेखुई, थाना नेबुआ, जिला कुशीनगर) की मृत्यु हो गई। वहीं, बाइक पर सवार प्रदीप और सागर (निवासी सबया) घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल पिकअप को भी कब्जे में ले लिया गया है।
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मृत्यु
आनंदनगर कस्बे के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर (सिधवारी) निवासी जगदीश चौधरी मंगलवार शाम करीब पांच बजे किसी काम से धानीढाला गए थे। वहां से साइकिल से घर लौटते समय धानीढाला के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- टॉयलेट में घुसे विशालकाय मगरमच्छ को देखकर दहशत में आई फैमिली; महराजगंज वन विभाग ने किया रेस्क्यू
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया। स्वजन उन्हें लेकर गोरखपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बेटे शिवचरन सहित अन्य स्वजन रो-रोकर बेसुध है।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- रात में पत्नी से बात फिर सुबह मिली मौत की खबर, एसएसबी जवान मंजीत की मौत से दीपावली मातम में बदली
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।