टॉयलेट में घुसे विशालकाय मगरमच्छ को देखकर दहशत में आई फैमिली; महराजगंज वन विभाग ने किया रेस्क्यू
निचलौल के सोहगीबरवा गांव में एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच ...और पढ़ें
HighLights
निचलौल के घर के शौचालय में घुसा मगरमच्छ।
परिवार और ग्रामीणों में मगरमच्छ से फैली दहशत।
वन विभाग ने रेस्क्यू कर गंडक नदी में छोड़ा।
जागरण संवाददाता, निचलौल। सोहगीबरवा वन क्षेत्र प्रभाग के सोहगीबरवा गांव के मस्जिद टोला में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के शौचालय में विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। अचानक मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
गांव के मस्जिद टोला निवासी आरिफ के घर के शौचालय में रविवार को विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। घर का कोई सदस्य शौचालय की तरफ गया तो अंदर मगरमच्छ को देखकर घबरा गया और जोर से चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंचे। मगरमच्छ को देखकर सभी के होश उड़ गए।
पूरे गांव में फैली खबर
मगरमच्छ के घर में घुसने की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण आरिफ के घर के बाहर जमा हो गए। लोग डर के मारे घर के अंदर नहीं जा रहे थे, लेकिन दूर से ही मगरमच्छ को देखने की कोशिश कर रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका से परिवार के लोगों ने शौचालय का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार मगरमच्छ गांव में घुसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहता है।
वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सतर्कता के साथ मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू किया। रस्सी और जाल की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे बोरे में बंद कर वाहन से गंडक नदी के किनारे ले जाया गया और सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया।
वन दरोगा रामफेर ने बताया कि आरिफ के घर के शौचालय में मगरमच्छ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- महराजगंज: निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में लगी आग, मालवाहक वाहन का कैबिन जलकर राख
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।