विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात में पत्नी से बात फिर सुबह मिली मौत की खबर, एसएसबी जवान मंजीत की मौत से दीपावली मातम में बदली

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:08 PM (GMT+05:30)

महराजगंज के खनुआ बीओपी पर तैनात एसएसबी जवान मंजीत कुमार की आत्महत्या से मृत्यु हो गई, जिससे दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसएसबी जवान मंजीत कुमार ने खनुआ बीओपी पर आत्महत्या की।

  2. दीपावली की खुशियां जवान की मौत से मातम में बदल गईं।

  3. रात में पत्नी से बात के बाद सुबह मिली दुखद खबर।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। खनुआ बीओपी पर तैनात एसएसबी जवान मंजीत कुमार की मृत्यु की खबर ने दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में त्योहार मनाने की तैयारी थी, वहां चीख-पुकार मच गई। रात में मंजीत की पत्नी से रोज की तरह फोन पर बात हुई थी।

उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और घर की सामान्य बातें साझा कीं। खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। स्वजन को अंदेशा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी। सुबह मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

खबर मिलते ही मंजीत के स्वजन रविवार तड़के बिहार के औरंगाबाद से महराजगंज के लिए रवाना हुए। उन्हें सूचना पर विश्वास नहीं हो रहा था। देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर उनकी चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं।

साथी एसएसबी जवान भी घटना से स्तब्ध थे और उनके चेहरों पर उदासी साफ दिख रही थी। मंजीत कुमार जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धनंजय कुमार के रिश्तेदार थे।

सूचना मिलने पर भाकपा माले के नेता संजय निषाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और लगातार मंजीत के स्वजन के संपर्क में रहे। परिवार को पहले उम्मीद थी कि शायद सूचना गलत हो, लेकिन सच्चाई सामने आने पर वे टूट गए।

ससुर राजेश पासवान के साथ स्वजन निरंजन और प्रमोद पासवान पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अपनों को सामने देखकर उनका धैर्य जवाब दे गया। कोई मंजीत को पुकार रहा था, तो कोई आंसुओं के बीच उन्हें निहारता रहा। पत्नी दीपा कुमारी रोते-रोते बेसुध हैं। चार वर्षीय बेटा और दो वर्षीय बेटी मां से लिपटे हुए हैं।

गोली लगने से इन जवानों की भी हुई थी मृत्यु

  • नवंबर 2019 में हरदीडाली कैंप पर तैनात जम्मू-कश्मीर निवासी जवान बशर अहमद की गोली लगने से मृत्यु हुई थी।
  • 26 अगस्त 2020 को 66वीं वाहिनी के बैरिया बाजार बीओपी पर तैनात कमांडर एसआई विश्वजीत शर्मा ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली थी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निवासी विश्वजीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
  • 8 नवंबर 2026 को खनुआ बीओपी पर तैनात बिहार के औरंगाबाद निवासी 35 वर्षीय जवान मंजीत कुमार ने ड्यूटी के दौरान अपनी इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें- महराजगंज: निर्माणाधीन पार्किंग स्थल में लगी आग, मालवाहक वाहन का कैबिन जलकर राख

यह भी पढ़ें- महराजगंज में रसोई गैस सिलेंडर फटने से महिला गंभीर रूप से झुलसी, मकान ध्वस्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।